आमिर की तीसरी शादी में क्यों नहीं आए सलमान और शाहरुख? बधाई देने पहुंचे अंबानी पठान से लेकर ठाकरे। खुद की मर्जी या नहीं मिला न्योता। जिगरी यारों की गैर मौजूदगी से उठे सवाल। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। 5 जुलाई 2024 को आमिर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रेट के साथ परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। शादी की तस्वीरें वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई थी।
लेकिन इन तस्वीरों के साथ-साथ जिस बात ने लोगों का ध्यान खींचा वो थी दो जिगरी दोस्तों की गैर मौजूदगी। जी हां, आमिर की शादी में ना तो शाहरुख खान नजर आया और ना ही सलमान खान बधाई देने पहुंचे। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर सवालों का सिलसिला शुरू हो गया। आमिर और गौरी ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 100 से 150 लोग शामिल थे। शादी में परिवार करीबी दोस्त और चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया था। वायरल तस्वीरों और वीडियो में आमिर और गौरी के चेहरे की खुशी साफ दिखाई दे रही है।
खास बात यह रही कि आमिर और गौरी के चारों बच्चे भी इस खास मौके पर मौजूद रहे और काफी खुश दिखाई दे रहे थे। परिवार के साथ उनकी बॉन्डिंग ने फैंस का दिल ही जीत लिया। शादी में बॉलीवुड बिजनेस और राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे भी नजर आए। मुकेश अंबानी न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और महाराष्ट्र के राजनेता राज ठाकरे भी शादी का हिस्सा बने। इसी बीच लोगों की नजरें बस दो सुपरस्टार को ढूंढ रही थी और सवाल था शाहरुख खान और सलमान खान कहां है? साथ ही लोगों की नजरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी टिकी हुई हैं। फैंस को इंतजार है एक बधाई पोस्ट का जो फिलहाल सामने नहीं आया है। आमिर, शाहरुख और सलमान को बॉलीवुड की सबसे फेमस तड़ी में माना जाता है। पिछले कुछ सालों में कई बार तीनों सितारे साथ नजर आए हैं। चाहे किसी फिल्म की स्क्रीनिंग हो, किसी खास पार्टी का मौका या फिर कोई जश्न।
तीनों की दोस्ती हमेशा सुर्खियां बटोरती रही हैं। ऐसे में आमिर की जिंदगी के इतने बड़े मौके पर शाहरुख और सलमान का तस्वीरों या वीडियो में नजर ना आना सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं सलमान खान भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की शूटिंग में बिजी बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है यही वजह है कि दोनों इस शादी में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि सलमान और शाहरुख की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें 61 साल की उम्र में आमिर खान ने अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। दो तलाक के बाद अब गौरी स्प्रेड के साथ उन्होंने तीसरी बार शादी की है। बता दें यह गौरी की भी दूसरी शादी है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2