नमस्कार दोस्तों एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पॉडकास्ट में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 56 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं और सनी देओल को करीब 42 साल हो चुके हैं। दोनों एक्टर्स ने साथ में भी काम किया है। हालांकि आखिरी बार यह जोड़ी एक ही फिल्म में 32 साल पहले नजर आई थी। सनी देओल ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 1983 में किया था। उनकी पहली फिल्म बेताब थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1969 में की थी। दोनों सितारों को साल 1994 में एक साथ एक ही फिल्म में काम करने का मौका मिला था। अपने लंबे और सफल करियर में दोनों ने सिर्फ एक ही फिल्म में साथ काम किया है और इसके बाद दोनों ने अब तक स्क्रीन शेयर नहीं की है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने साथ में जिस इकलौती फिल्म में काम किया है, उसका नाम इंसानियत है। यह फिल्म साल 1994 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इसमें दोनों के साथ जाने-माने एक्टर चंकी पांडे भी नजर आए थे। इंसानियत में अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह का किरदार निभाया था।
सनी देओल ने करीम लाला और चंकी पांडे ने हरिहरण का किरदार किया था। वहीं बताया जाता है कि इस फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन और सनी देओल के बीच काफी गलतफहमियां हो गई थी। एक तरफ बिग बी सनी को अपना कॉम्पिटिट मानने लगे थे और सनी को लगा कि फिल्मों में सिर्फ बड़े स्टार्स को अहमियत दी जाती है। इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन सनी को अपना कॉम्पिटिट मानने लगे थे। सनी के काम को काफी पसंद किया जा रहा था और उनकी परफॉर्मेंस काफी मजबूत लग रही थी। इसी वजह से बिग बी को लगा कि वह उनसे बेहतर कर रहे हैं। वहीं सनी देओल को लगने लगा कि बॉलीवुड में सुपरस्टार्स की ज्यादा डिमांड होती है और नए कलाकारों के साथ नाइंसाफी होती है। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाता है कि अमिताभ बच्चन का इस फिल्म में काफी छोटा रोल था। लेकिन फिर उस रोल को बढ़ा दिया गया
और उन्हें लीड हीरो ही बना दिया गया। पहले बिग बी के पोस्टर में छोटी सी फोटो थी। लेकिन फिर सनी देओल को फिल्म के पोस्टर से साइडलाइन किया गया और अमिताभ पर फोकस किया गया। हालांकि सनी ने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अमिताभ से दूरी बना ली। बस इस फिल्म के बाद दोनों ने दोबारा कभी साथ काम नहीं किया। वैसे इस फिल्म में काफी बदलाव हुए थे और इसी वजह से इसकी रिलीज में भी काफी देरी हुई थी। अनिल कपूर को पहले इस फिल्म में साइन किया गया था और चंकी पांडे को फिर उनकी जगह पर लिया गया। संजय दत्त को भी फिल्म का ऑफर दिया गया था। लेकिन फिर उनकी जगह सनी देओल आए। किमी काटकर को भी साइन किया गया था। लेकिन फिर शिवा ने उन्हें रिप्लेस किया। शिवा को फिर फिल्म से हटाया गया
और उनकी जगह रवीना टंडन आ गई। जब यह फिल्म बनाई जा रही थी तब ऐसा भी कहा जा रहा था कि हो सकता है यह बिग बी की आखिरी फिल्म हो क्योंकि उन्होंने इसके बाद ब्रेक ले लिया था लेकिन फिर बिग बी ने वापसी की और वह फिर हिंदी सिनेमा के स्टार बन गए। ऐसा भी कहा जाता है कि 1997 में सनी देओल और ऐश्वर्या को साथ काम करना था फिल्म इंडियन में लेकिन फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद दोनों के बीच दरार आने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद ऐश्वर्या ने सनी के साथ काम करने से डायरेक्ट मना कर दिया। सनी ने वहीं अपने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि अगर सलमान खान, शाहरुख खान और रितिक रोशन उनकी जगह होते तो वह काम करने से मना नहीं करती। इसके बाद सनी और ऐश्वर्या ने भी कभी साथ काम नहीं किया। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।