Cli

शूट करके क्यों संजय दत्त ने छोड़ी थी अक्षय की फिल्म? अब सामने आयी असली वजह

Uncategorized

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल वैसे तो कॉमेडी फिल्म है जो फैंस को थिएटर में लाफ्टर का सॉलिड डोज दे रही है। लेकिन फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आने वाले कई लोग वेलकम टू द जंगल का एक सस्पेंस सुलझाते हुए नजर आए। असल में इस फिल्म के टीजर में कई ऐसे स्टार्स थे जो फिल्म में नजर नहीं आए। इन्हीं में से एक संजय दत्त भी हैं। 30 से ज्यादा स्टार्स को साथ में लेकर आई फिल्म में सबके डेट्स और स्ेड्यूल मैनेज करने में कितनी आफत हुई होगी, यह समझना मुश्किल नहीं है।

लेकिन, संजय दत्त ने डायरेक्टर को परेशान ना करते हुए खुद ही अपनी रिप्लेसमेंट का इंतजाम कर दिया था। अहमद खान ने न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए बताया कि संजय दत्त इस फ्रेंचाइसी का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने कहा, संजू बाबा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और वह फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड थे।

फिल्म में उनके इतने सारे दोस्त थे। जग्गू दादा, जैकेश रॉफ, अक्षय और बाकी सभी। इसे लेकर वह बहुत खुश थे। संजय ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर ली थी। लेकिन बाद में उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा और डेट्स का क्लैश होने लगा। उन्होंने आगे कहा, “उनें ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जाना था। इतने बड़े स्टार्स की डेट दोबारा मिलना संभव नहीं था। इसलिए हम आगे साथ काम नहीं कर सके।

संजय दत्त ने ना सिर्फ फिल्म छोड़ी बल्कि अपनी रिप्लेसमेंट भी खुद ही दी। संजय दत्त ने सीधे सुनील शेट्टी को फोन कर उनसे अपना रोल प्ले करने की रिक्वेस्ट की जो पहले उनके लिए लिखा गया था। इसके बाद संजय ने जैकी श्रॉफ से बात की और उन्हें वे रोल करने के लिए राजी किया जो पहले सुनील शेट्टी के हिस्से में था। उन्होंने अपनी गैर मौजूदगी का समाधान खुद तैयार कर लिया। इसके लिए वह हमेशा बाबा के आभारी रहेंगे

। वेलकम टू द जंगल में सिर्फ अक्षय ही नहीं सुनील शेट्टे की कॉमेडी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। कॉमेडी से जनता का दिल खुश कर रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कलेक्शन कर रही है। पिछले 4 दिनों में ₹72 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ वेलकम टू द जंगल हिट बनने के रास्ते पर है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *