दोस्तों 1970 का दशक था। भारत में एक ऐसा सितारा था जिसके लिए लड़कियां अपनी शादी उनकी तस्वीर से कर लेती थी। जिसे खून से खत लिखती थी जिसकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करती थी। उस सुपरस्टार का नाम था राजेश खन्ना। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस इंसान के पीछे पूरी दुनिया पागल थी वो खुद एक लड़की के पीछे पागल था। दोस्तों एक दिन राजेश खन्ना ने कहा था सारी दुनिया मेरे पीछे पागल थी और मैं उसके पीछे पागल था। आखिर कौन थी वह लड़की?
क्यों क्यों 7 साल तक चला उनका रिश्ता? और ऐसा क्या हुआ कि शादी की दहलीज तक पहुंचकर भी यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई। आज हम जानेंगे बॉलीवुड की सबसे चर्चित और दर्दनाक प्रेम कहानियों 1960 के दशक के मध्य की बात है दोस्तों। राजेश खन्ना तब सुपरस्टार नहीं थे। वो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष कर रहे थे। दूसरी तरफ थी अंजू महेंद्र। एक मॉडल थी, उभरती हुई अभिनेत्री थी। उस दौर में मॉडलिंग कोई आसान पेशा नहीं माना जाता था दोस्तों। लेकिन अंजू अपने आत्मविश्वास और आधुनिक सोच के लिए जानी जाती थी। कहा जाता है कि एक पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई। पहली मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह रिश्ता एक दिन पूरे देश की सुर्खियां बनेगा। राजेश खन्ना और अंजू करीब आते गए।
दोनों लगभग 7 साल तक रिश्ते में रहे। उस दिनों राजेश खन्ना सबसे बड़े सितारे बन चुके थे। आज के दौर में फैन फॉलोइंग देखना आम बात है। लेकिन राजेश खन्ना का क्रेज अलग ही स्तर का था। दोस्तों कहा जाता है कि लड़कियां उनकी तस्वीर को तकिए के नीचे रखकर सोने लगी थी। उनकी कार पर लिपस्टिक के निशान मिलते थे। कई प्रशंसिकाएं उन्हें खून से खत लिखती थी। लगातार सफलता, लगातार प्रशंसा और और चारों तरफ दीवानगी यह सब किसी भी इंसान को बदल सकता है। राजेश खन्ना भी बदलने लगे। दोस्तों अब वो सिर्फ अभिनेता नहीं थे। वो सुपरस्टार बन चुके थे। लेकिन अंजू महेंद्र वही थी और वह अपनी पहचान बनाए रखना चाहती थी। यहीं से दोनों के बीच में दोस्तों मतभेद शुरू हो गए। अंजू स्वतंत्र विचारों वाली महिला थी। वह शादी के बाद भी अपना करियर जारी रखना चाहती थी। वहीं राजेश खन्ना पारंपरिक सोच रखते थे। कहा जाता है कि वह चाहते थे कि अंजू शादी के बाद घर संभाले। दोनों के बीच बहस बढ़ने लगी।
प्यार था लेकिन दोनों की सोच बिल्कुल अलग-अलग थी। कई बार रिश्ते प्यार की कमी से नहीं बल्कि उम्मीदों के बोझ से भी टूट जाते हैं। यही इस रिश्ते के साथ भी हुआ। धीरे-धीरे दूरियां बढ़ती गई और आखिरकार 7 साल पुराना रिश्ता टूट गया। जब दोनों अलग हुए पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान रह गई क्योंकि लोग मान चुके थे कि दोनों शादी करेंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। कहा जाता है कि अलग होने के बाद भी राजेश खन्ना इस रिश्ते को आसानी से नहीं भूल पाए। सालों बाद भी जब अंजू का नाम आता तो उनकी आवाज में भावनाएं महसूस कर सकते थे। इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू होता है। डिंपल कपाड़िया की एंट्री। 1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल कपाडिया से शादी कर ली। शादी उस समय की सबसे चर्चित घटनाओं में से रही। डिंपल की उम्र केवल 16 साल की थी दोस्तों और उनकी पहली फिल्म थी बॉबी जो रिलीज होने वाली थी। पूरे देश की नजरें इस शादी पर ही थी।
लेकिन लोगों के मन में एक सवाल आज भी था। क्या राजेश खन्ना सचमुच अंजू को भूल पाए थे? सारी दुनिया मेरे पीछे पागल थी और मैं उसके पीछे पागल था। तो यह सिर्फ एक लाइन नहीं थी। यह उस इंसान का दर्द था जिसने दुनिया की सबसे बड़ी शहरत देखी लेकिन अपने सबसे खास रिश्ते को बचा नहीं पाया। राजेश खन्ना और अंजू महेंद्र की कहानी हमें सिखाती है कि सफलता हर चीज नहीं होती। कभी-कभी इंसान दुनिया जीत लेता है लेकिन अपने दिल की लड़ाई हार जाता है और शायद इसी वजह से बॉलीवुड की यह प्रेम कहानी आज भी लोगों को भावुक कर देती है। दोस्तों अगर आपको राजेश खन्ना की ऐसी अनसुनी और भावुक कहानियां पसंद है तो वीडियो को लाइक कीजिए दोस्तों। चैनल को सब्सक्राइब करना मत भूलिए और कमेंट में लिखिए काका द फर्स्ट सुपरस्टार। दोस्तों थैंक यू।