Cli

1 जुलाई से बदल गए ये नियम, ये चीजें हो जाएंगी सस्ती,जानकार चौंक जाएंगे

Uncategorized

है। 1 जुलाई 2026 से देश भर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेट्रोल, डीजल, आधार, पासपोर्ट, रेलवे, क्रेडिट कार्ड, इनकम टैक्स, रिटर्न और फसल बीमा तक कई अहम बदलाव आज से लागू हैं। इनमें कुछ फैसले आपकी जेब पर बोझ बढ़ाएंगे।

जबकि कुछ नियम राहत भी देंगे। तो आइए एक-एक करके जानते हैं कि आज से आपकी जिंदगी में क्या-क्या बदल गया है। जुलाई की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहत लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 तक की कटौती की है। दिल्ली में अब यही सिलेंडर ₹313.50 की जगह ₹2930 में मिलेगा।

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अभी भी कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुराने दाम ही लागू रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद निजी फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता करने का फैसला किया है। यह राहत केवल नायरा एनर्जी के आउटलेट्स पर लागू होगी। इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर लगी अस्थाई सीमा भी खत्म कर दी है। पश्चिम एशिया में तनाव के दौरान ईंधन की सप्लाई बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए एक वाहन को प्रतिदिन अधिकतम 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा तय की गई थी। अब हालात सामान्य होने के बाद यह प्रतिबंध 1 जुलाई से हटा दिए गए हैं और ईंधन की बिक्री फिर सामान्य व्यवस्था के तहत होगी।

अब बात आधार कार्ड की करते हैं। अगर आपके आधार में ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या पुरानी ईमेल आईडी आपको बदलनी है तो आपके लिए अच्छी खबर है। पहले आधार में ईमेल अपडेट कराने के लिए ₹75 का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन 1 जुलाई से यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त कर दी गई है। हालांकि एक जरूरी शर्त भी है। यह सुविधा केवल आधिकारिक आधार ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर मिलेगी।

यूआईडीएआई ने लोगों को नया आधार ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए भी बदलाव है। 1 जुलाई से SBI और HDFC समेत कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियम बदल रहे हैं। SBI कुछ कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकता है। वहीं HDFC बैंक ने एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए खर्च की नई शर्तें भी लागू कर दी है। यानी अब मुफ्त लाउंज सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले तय सीमा तक खर्च करना जरूरी हो सकता है।

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं तो अब ज्यादा खर्च करना होगा। 1 जुलाई से 36 पन्नों वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1500 से बढ़ाकर ₹2500 कर दी गई है। इसी तरह तत्काल सेवा के लिए यही पासपोर्ट अब ₹5000 के बदले ₹6000 में मिलेगा। यानी 60 पन्नों वाले पासपोर्ट की सामान्य फीस ₹2000 से ₹3500 कर दी गई है। जबकि तत्काल सेवा के लिए अब ₹6000 आपको देने होंगे। राजधानी दिल्ली से जुड़ी अहम खबर है।

आज से नई ईवी पॉलिसी लागू हो गई है। इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को विभिन्न श्रेणियों में प्रोत्साहन और सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। सरकार इस योजना पर अगले 4 वर्षों में ₹000 करोड़ से ज्यादा खर्च करने की तैयारी में है। यह नीति 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी।

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव है। रेलवे ने नियमों को और सख्त कर दिया है। बिना टिकट या बिना वैध पास यात्रा करते पकड़े जाने पर न्यूनतम ₹250 की जगह अब जुर्माना ₹500 होगा। इसके अलावा ट्रेन के प्रतिबंधित और खतरनाक सामान ले जाने पर न्यूनतम जुर्माना बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का मकसद नियमों का पालन बढ़ाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अब इनकम टैक्स की बात करते हैं आईटीआर की। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गई है।

अगर आप समय सीमा के बाद रिटर्न दाखिल करते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। देरी की स्थिति में यह पेनल्टी ₹1000 से लेकर ₹5000 तक हो सकती है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते रिटर्न दाखिल करना बेहतर होगा। 1 जुलाई से पूरे देश भर में फसल बीमा माह अभियान भी शुरू हो गया है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।

इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ना है ताकि प्राकृतिक आपदा, अनियमित बारिश, ओलावृष्टि या अन्य कारणों से फसल खराब होने पर उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। यानी जुलाई की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *