19 तारीख को पुणे के मावल तहसील में जो लोहगढ़ फोर्ट है उस फोर्ट से गिरकर एक्सीडेंट होकर केतन अग्रवाल इस 25 साल के 25 साल के उम्र के लड़के की एक्सीडेंटल डेथ होने की खबरें सामने आई थी। वो उसकी फियांसे यानी मंगेतर के साथ लोहगढ़ फोर्ट पर ट्रैकिंग के लिए आया हुआ था और इस फोर्ट पर किले पर ट्रैकिंग करते समय जिस बाजू खाई है उस बाजू में सेल्फी लेने के समय उसका बैलेंस जो है वह बिगड़ गया और वो खाई में गिर गया। इस तरह की जानकारी जो है वह लोनावला ग्रामीण पुलिस को मिली थी।
जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। उसकी डेड बॉडी जो है वह कुछ ट्रेकर्स और रेस्क्यू टीम्स जो है उनकी मदद से खाई से ऊपर निकाली गई। यह सारी जानकारी जो है वो उसकी मंगेतर सिया गोयल इसने उसकी फैमिली को दी, पुलिस को दी और इस दौरान पुलिस ने जब तक उसकी सारी अंतिम अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया हो नहीं जाती तब तक पुलिस ने एक पैरेलल इन्वेस्टिगेशन इस केस में करना शुरू कर दिया था।कि सिया अग्रवाल ये सिया गोयल यह 20 साल की लड़की 25 साल केतन अग्रवाल से शादी करने वाली थी। फरवरी में उनकी शादी तय हुई थी।
उनकी मंगनी फरवरी में हुई थी और उसके बाद से लेकर अब तक मतलब तीन महीने में तीन या चार महीने में जून महीने तक दो से तीन बार इन दोनों के जबरदस्त झगड़े हुए थे जिसकी जानकारी केतन के पिताजी को थी। लेकिन अब शादी तय हो चुकी थी। जयपुर में बड़ा विला बुक किया गया था। दो प्राइवेट फ्लाइट्स जो है वो बुक की गई थी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए। एक बड़ी बिग फैट वेडिंग होने वाली थी। जिसकी वजह भी वैसी है। इस सिया के पिता जो है प्रवीण गोयल उनका मसलों का बड़ा कारोबार जो है वो पुणे के मार्केट यारार्ड में चलता है। तो उसी समय केतन के पिताजी जो है विशाल अग्रवाल ये रियलस्टेट के बड़े प्लेयर माने जाते हैं। एमआईडीसी इंडस्ट्रीज में उनका बड़ा बिजनेस है। जिसके चलते ये शादी जो है वो बड़े पैमाने पर करने के लिए दोनों परिवार जो है वह जुटे हुए थे। इस दौरान 20 जून को सिया का जन्मदिन था। इसी जन्मदिन का मौका बनाकर यह दोनों ट्रैक के लिए इस लोहगढ़ किले पर आए हुए थे।
जब वह खाई में गिरने की जानकारी आई थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ तहकीकात करनी शुरू की। जब जांच का दायरा बढ़ाया गया तब पुलिस को कुछ-कुछ चीजें मिसप्लेस लगी। सही नहीं लगी। संदेह जो है वह बढ़ता गया। जिसके चलते पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया। लोहगढ़ किले के बिल्कुल प्रवेश द्वार पर एक सीसीटीवी लगा है। वह सीसीटीवी जब पुलिस के पुलिसकर्मियों ने देखा तब उन्हें कुछ चीजें जो है वो गजब लगी जिसके चलते संदेह और बढ़ा। जब सिया और कुणाल केतन किले पर जा रहे थे। उसी समय एक और लड़का जो है जो पहले से वहां पर खड़ा हुआ है। जिसने धूप में हुड़ी पहनी हुई है। हेडफोन लगाए हुए हैं और उसका चेहरा साफ ना दिखे। इस तरह का उसका गेटअप है। वह वहां पर खड़ा है और जैसे-जैसे सिया और केतन जाते हैं आगे वैसे वह आगे पीछे करते रहता है। जब यह सारी जानकारी पुलिस को मिली तब केतन के पिताजी से भी पूछताछ की गई। आपको इस पूरे मामले पर कुछ संदेह लगता है क्या?
जब उनकी उसके परिवार केतन के परिवार की ओर से भी संदेह जताया गया तब पुलिस ने टेक्निकल सर्िलेंस जो है वो करना शुरू कर दिया। यह सिया के सारे फोन कॉल्स रिकॉर्ड्स जो है वह चेक किए गए। उसके टावर लोकेशन जो है वह चेक किए गए। और जिस लड़के पर संदेह था चेतन चौधरी जो सिया का बॉयफ्रेंड है उसके भी नंबर टावर लोकेशनेशंस जो है वो पुलिस ने चेक करने शुरू कर दिए और फिर पुलिस के सामने आया एक बहुत ही खतरनाक मामला। 20 साल की सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने दोनों ने मिलकर एक साजिश रची। जिस साजिश के चलते केतन को इस किले पर लाया गया और पूरी तरह से एक ऐसा नाटक रचा गया जिसमें केतन किले से गिरकर खाई में गिर जाता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है। इस एक्सीडेंट में उसकी मौत हो जाती है। जब यह पूरा वाक्या खत्म हो जाएगा तब जब समय मिलेगा आगे तब यह दोनों शादी मनाएंगे। यह पूरी साजिश रची गई और इसी साजिश के चलते 19 तारीख को चेतन को लेकर सिया यहां पर पहुंची। उसके पहले ही चेतन यहां पर पहुंच चुका था और फिर जब किले पर ऊपर गए आसपास कोई है नहीं यह देखकर जानबूझकर सिया चेतन को खाई की तरफ ले गई और फिर वहां से
उसको धक्का दिया गया जहां से वो 400 फीट नीचे इस खाई में गिरा है। आप मेरे पीछे जो किला देख रहे हो यह वही लोहगढ़ किला है और इसी किले के जो बीच वाला स्पॉट है वहां से केतन 400 फीट नीचे खाई में गिरा और उसमें उसकी मौत हो गई। अब यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं बल्कि साजिश कर सोच समझ कर साजिश कर किया गया खून है। इस हत्या की वारदात के बाद अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस पूरे वाक्य से कुछ और सामाजिक प्रश्न खड़े रहते हैं। जिसमें केवल फैमिलीज़ के प्रेशर में आकर यह शादी रची गई थी। केवल पैसा देखकर या फैमिली का फाइनेंशियल स्टेटस देखकर यह शादी रची गई थी? ऐसे कई सारे सवाल हैं। जवाब कौन देगा यह पता नहीं। लेकिन 20 साल के लड़की को एक 25 साल के लड़के की जिससे शादी नहीं करनी है उसकी हत्या करने की साजिश रची जा सकती है। उसकी ओर से यह कितना ज्यादा सामाजिक रूप से गंभीर है इसका भी विचार होना आवश्यक है। वीडियो जर्नलिस्ट सचिन अंसाटे के साथ वैभव सोन न्यूज़ 18 इंडिया पुणे