सलमान खान और संजय दत्त साजन राजा शिवाजी और सेवन डॉग्स जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों के बीच बचपन से ही काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसी कि वो पब्लिकली एक दूसरे को को- कोस्टार्स से ज्यादा भाई कहते आए हैं। एक्टर बिंदु दारा सिंह की मानें तो संजय ऐसे एकमात्र एक्टर हैं जिनके सामने सलमान भी कुछ नहीं बोल पाते। इस बात को उन्होंने एक ऐसे किस्से से समझाया जहां सलमान
और संजय में एक बिल पेमेंट को लेकर फ्रेंडली बंटर हो गया था। बिंदु इन दिनों वेलकनपुत्र जंगल का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने N को भी इंटरव्यू दिया। सलमान का जिक्र होने पर उन्होंने एक किस्सा सुनाया जहां वो लोग किसी बार में पार्टी कर रहे थे। बिंदु कहते हैं कि उनके साथ आए लोगों को पता था कि बिल का भुगतान सलमान करेंगे। इसलिए सब खूब खा पी रहे थे। इस बीच संजय दत्त भी वहां पहुंच गए और बाकियों को जॉइ कर लिया। बिंदु बताते हैं कि पार्टी खत्म होने पर वेटर्स बिल लेकर आए। उन्हें देख संजय ने आवाज लगाई और कहा कि वह बिल उन्हें दे जाए। वह पूरे पैसे खुद भरना चाहते थे, लेकिन बाजू में बैठे सलमान वेटर्स को इशारा करने लगे कि वह संजय को बिल ना दें।
खासकर इसलिए क्योंकि सब लोग बहुत पहले से ही खा पी रहे थे। इस वजह से काफी लंबा चौड़ा भट्टा बैठ गया था। मगर सलमान खुलकर कुछ नहीं बोल पा रहे थे। बिंदु के मुताबिक संजय दत्त के सामने सलमान की भी चू नहीं निकलती। संजय बिग ब्रदर हैं इसलिए सलमान कुछ नहीं बोल सकते। खैर वहां ऐसा माहौल बना कि एक तरफ सहमे हुए सलमान वेटर्स को इशारा कर रहे थे। दूसरी तरफ संजय दत्त खुद पेमेंट करने के लिए आगे आए हुए थे। यह देखकर वेटर घबरा गया। उसके लिए आगे कुआं और पीछे खाई वाला मामला बन गया था। सलमान ने संजय से कहा भी कि वह लोग बहुत देर से ड्रिंक कर रहे हैं इसलिए पेमेंट उन्हें ही करने दिया जाए। इतना सुनते ही संजय ने उन्हें झापड़ लगाते हुए चुप करवा दिया और पूरा पैसा खुद ही भरा। इंटरव्यू के दौरान बिंदु ने सलमान से जुड़ा एक और किस्सा सुनाया। किस्सा उस दौर का जब बीइंग ह्यूमन जैसे एनजीओ की शुरुआत नहीं हुई थी।
बिंदु कहते हैं कि उस समय सलमान को अपने पिता सलीम खान से रोजाना ₹500 की पॉकेट मनी मिलती थी। तब कार्ड और डिजिटल पेमेंट का जमाना नहीं था। इसलिए वह पूरे पैसे जेब में लिए घूमते थे। हालांकि वह उन्हें इधर-उधर खर्च करने की जगह रोज जरूरतमंदों को दे देते थे। बिंदु कहते हैं कि सलमान ने अपने इस दरियादिली का जिक्र कभी किसी से नहीं किया। मगर सलीम खान को इस बारे में पता था और उन्होंने कभी उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।