Cli

तीन तरफा क्लैश में कंगना और मनोज वाजपेयी ढेर! इम्तियाज अली की फिल्म ने कैसे पलटी पूरी बाजी?

Uncategorized

जब लोग यह शिकायत कर रहे थे कि बॉलीवुड में अच्छी फिल्में नहीं बन रही। ऐसे में एक ही दिन तीन फिल्में रिलीज हुई। मनोज वाजपेयी की गवर्नर, कंगना रानौत की भारत भाग्य विधाता और इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा। तीनों फिल्मों को क्रिटिक्स से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिली। मगर ऑडियंस इन फिल्मों को देखने थिएटर ही नहीं पहुंची। कंगना और मनोज की फिल्में तो 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई। हफ्ते भर में इनका बोरिया बिस्तर बंध गया।

मैं वापस आऊंगा के साथ यही होता नजर आ रहा था। मगर वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को तगड़ा पुश मिला। वो भी ऐसा कि इसने अपने सेकंड संडे पर ओपनिंग डे की तुलना में 400% ज्यादा कमा लिए। मैं वापस आऊंगा। एक मिड बजट फिल्म है। इसे बनाने में ₹70 करोड़ का खर्च आया। 12 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इसने 1.38 करोड़ कमाए। यह काफी खराब आंकड़ा है। मगर इसे अलग पर्सपेक्टिव से देखें तो चीजें बेहतर समझ आएंगी। क्योंकि यह तीन तरफा क्लैश था इसलिए फिल्म की कमाई कमजोर रही। पहले रविवार को भी यह मूवी केवल 3 करोड़ ही कमा सकी। इस तरह पहले वीकेंड तक फिल्म 6.6 करोड़ तक पहुंच गई।

मैं वापस आऊंगा का अब तक का प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस प्रकार है। पहला दिन 1.38 करोड़, दूसरा दिन 2.22 करोड़, तीसरा दिन 3 करोड़, चौथा दिन 1.38 करोड़, पांचवा दिन 1.90 करोड़, छठा दिन 2.10 करोड़, सातवां दिन 2.62 करोड़, आठवां दिन 2.28 करोड़, नौवां दिन 5.22 करोड़, दसवां दिन 6.90 करोड़। टोटल ₹29 करोड़। यह सभी आंकड़े इंडस्ट्री ट्रैकर scnil.com के हवाले से हैं। फर्स्ट वीकेंड खत्म होने के बाद भी मैं वापस आऊंगा कि कमाई 1ढ़ से ढाई करोड़ के आसपास ही रही। पहला हफ्ता पूरा होने तक इसने भारत में 14.60 करोड़ कमाए थे। तब तक इसके शोज़ कम हो गए क्योंकि कॉकटेल 2 आ गई।

इसलिए ज्यादातर सिनेमाघरों ने इसके शोज़ दूसरी फिल्मों से रिप्लेस कर दिए। लेकिन जो लोग फिल्म देखकर आ रहे थे वो सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा करने लगे। सिद्धार्थ आनंद और अनुराग कश्यप जैसे फिल्म मेकर्स ने भी इसे खुलकर प्रमोट किया। इसका थोड़ा बहुत ही सही मगर फायदा टिकट खिड़की पर देखने को मिला। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 5.22 करोड़ कमाए। वहीं सेकंड संडे को यह आंकड़ा 6.90 करोड़ तक पहुंच गया। आमतौर पर फिल्मों की कमाई अपने दूसरे हफ्ते में गिरने लगती है। लेकिन मैं वापस आऊंगा आपके साथ। राहत की बात यह रही कि इसने दूसरे वीकेंड पर ज्यादा पैसे कमाए। सेकंड फ्राइडे, सैटरडे और संडे मिलाकर फिल्म ने ₹1.4 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। यह फिल्म के पहले हफ्ते के आसपास की कमाई है।

खास बात यह है कि 1.38 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली फिल्म ने सेकंड संडे 6.90 करोड़ कमा लिए। यह सीधे-सीधे 400% का जंप है। आंकड़ों के हिसाब से यह बहुत बड़ा नंबर भले ना हो मगर इससे इम्तियाज़ की फिल्म को कुछ और दिनों तक सिनेमाघरों में टिकने का मौका मिल जाएगा। मैं वापस आऊंगा ने भारत में ग्रॉस ₹29 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में इसने ₹1.45 करोड़ छापे हैं। इस तरह वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 14.75 करोड़ कमा लिए हैं। 26 जून को वेलकम टू द जंगल रिलीज़ होने वाली है। उसका सीधा असर इम्तियाज़ की फिल्म पर पड़ेगा। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि तब तक यह मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा छूत लेगी जो एक संतोषजनक नंबर है। आपने यह फिल्म देखी है कि नहीं? आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताइएगा। यह जानकारी आपके लिए लाए थे हमारे साथी शुभांजल। आप देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *