करण तेजस्वी ने फैंस को दिया धोखा। एक साल तक करण तेजा ने दुनिया की आंखों में झोंकी धूल। सामने आया रिश्ते का सबसे बड़ा राज। सुनकर फैंस भी रह गए हैरान। जी हां, टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार वजह उनकी शादी की अफवाहएं नहीं बल्कि उनकी सगाई से जुड़ा एक ऐसा राज है
जिसे जानकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। हाल ही में करण कुंद्रा ने एक पॉडकास्ट में अपनी सगाई को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने बताया कि उनकी और तेजस्वी की सगाई को पूरे 1 साल तक छुपा कर रखा गया था। [संगीत] जी हां, जिस कपल के हर छोटी बड़ी अपडेट फैंस सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी के इतने बड़े पल को काफी वक्त तक निजी रखा। करन ने बताया कि दोनों की सगाई शो देसी ब्लिंग के आखिरी
एपिसोड की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय उन्होंने तेजा को प्रपोज किया था और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शो की शूटिंग तो 1 साल पहले ही पूरी हो चुकी थी। जबकि यह शो 1 साल बाद ऑन एयर हुआ। यानी कि ऑडियंस ने जो सगाई टीवी पर हाल ही में देखी है वो रियलिटी में 1 साल पहले हो चुकी थी। करण ने यह भी रिवील किया कि देसी ब्लिंग शुरू होने से पहले ही शादी कर लेते तो कितना अजीब लगता क्योंकि शो में तो उन दोनों की इंगेजमेंट अभी रिसेंटली दिखाई गई है। करण ने यह भी बताया कि इस पूरे एक साल के दौरान तेजा के लिए सबसे मुश्किल काम अपनी सगाई की अंगूठी को छुपा कर रखना था।
क्योंकि एक लड़की के लिए सगाई की अंगूठी सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं होती बल्कि काफी सारे इमोशंस भी जुड़े रहते हैं। लेकिन दोनों के लिए शो की पॉलिसी को फॉलो करना भी उतना ही जरूरी था। लेकिन एक बात तो सच है अगर तेजस्वी अंगूठी पहन लेती तो लोगों को सगाई का अंदाजा हो जाता और पूरा सरप्राइज़ खत्म हो जाता। साथ ही देसी बिलिंग की रेटिंग पर भी उसका असर साफ दिखाई देता। इसलिए दोनों ने पूरे एक साल तक इस राज को अपने दिल में ही छुपा कर रखा था। अगर इनकी लव स्टोरी की बात करें तो करण और तेजस्वी की मुलाकात अब बिग बॉस 15 के घर पर हुई थी। वहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता लगातार मजबूत होता गया और आज दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में गिने जाते हैं। पिछले कुछ सालों से दोनों की शादी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं। फैंस भी बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधेगी। अब जब उनकी एक साल पुरानी सगाई का राज सामने आया है तो फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी इस खुलासे के बाद फैंस हैरान रह गए हैं। कई लोग इस बात से हैरान है कि इतनी बड़ी खबर पूरे एक साल तक किसी को पता नहीं चली। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि यह साबित करता है कि करण और तेजस्वी अपनी पर्सनल लाइफ को कितनी समझदारी से संभालते हैं। फिलहाल दोनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को शानदार तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। अब सबको इंतजार है यह खूबसूरत जोड़ी अपनी शादी को लेकर कब कोई बड़ा ऐलान करती है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत] [संगीत] [संगीत]