[संगीत] जयपुर में नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भीड़ में मौजूद ूद एक [संगीत] युवक ने अचानक थप्पड़ों की बौछार कर दी।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे अभिजीत दीप के समर्थकों के कंधों पर बैठकर मंच की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक अभिजीत के करीब पहुंचा और लगातार [संगीत] कई थप्पड़ जड़ दिए। कंधे पर लटका गमछा भी किसी ने खींच लिया।
अभिजीत दीपके के समर्थकों ने जब थप्पड़ मारने वाले युवक को पकड़ा तो वह अभिजीत दीपके से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कॉकरोच [संगीत] पार्टी के संस्थापक को जिहादी मानसिकता वाला बताने लगा और बोला यह देश के लोगों को बिना मतलब बरगला रहा है। खुद को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा किसी पार्टी से मेरा कोई ताल्लुक [संगीत] नहीं है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि दीप्ति के समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया। जबकि पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया।
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन नीट, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। लेकिन प्रदर्शन के बीच हुए इस घटना ने पूरे कार्यक्रम का फोकस बदल दिया। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कारवाई में जुटी है।
हालांकि इस हंगामे के बीच प्रदर्शन स्थल से मोबाइल चोरी होने की शिकायतें भी सामने आई। कार्यक्रम के दौरान मंच से बार-बार लोगों को अपने मोबाइल और सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की जाती रही। इससे आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबान आपकी