11 अक्टूबर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म की तारीख इस बार अमिताभ अपना 82 वां जन्मदिन मना रहे हैं और हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में उनके फैंस उनके घर के बाहर यानी कि जलसा के बाहर इकट्ठा हुए उन्हें बहुत सारी बधाई देने के लिए और अमिताभ ने भी किसी को निराश नहीं किया .
हर बार की तरह वह अपने घर से बाहर निकले सभी का अभिवादन स्वीकार किया जबजब बात अमिताभ की होती है अमिताभ और रेखा के संबंध की चर्चा जरूर होती है इसे संयोग ी कहिए कि 11 अक्टूबर को अमिताभ अपना जन्मदिन मनाते हैं तो 10 अक्टूबर को रेखा का जन्मदिन होता है इस साल रेखा अपना 70 वां जन्मदिन मना रही हैं .
दोनों के बीच 12 साल का अंतर है दोनों के रिलेशन को लेकर लोगों की दिलचस्पी अब भी बरकरार है कई दशक से इन दोनों की मुलाकात कहां हुई दोनों के बीच का प्यार आगे कैसे बढ़ा दोनों ने एक दूसरे को दूर से ही देखने का फैसला कब किया और एक दूसरे को कैसे समझाया कई सवाल हैं कई स वाल हैं जिनमें लोगों की दिलचस्पी है कुछ कहानियां बेपर्दा हो चुकी हैं कुछ कहानी अब भी पर्दे के नीचे हैं रेखा के सामने अमिताभ के सामने अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग वक्त में यह सवाल रखा गया रेखा से भी पूछा गया कि क्या आप अमिताभ से प्यार करती थी अमिताभ से भी पूछा गया कि क्या आप रेखा को प्यार करते थे इन दोनों ने खुलकर कभी भी अपने रिश्ते को नहीं माना कभी गोलमोल जवाब मिले तो कभी नाराजगी मिली है
इसकी हम बात करेंगे चर्चा करेंगे कि रेखा और अमिताभ ने अपने इस रिलेशन को लेकर मीडिया में अब तक क्या-क्या बातें कही हैं लेकिन उससे पहले जिक्र उस फिल्म की कर लेते हैं जिस फिल्म में अमिताभ और रेखा के जीवन की कहानी दिखी थी या कह सकते हैं कि अमिताभ रेखा और जया बच्चन जो इनकी रियल लाइफ स्टोरी थी वो रियल लाइफ स्टोरी कैसे बनी और यह तीनों ही उस फिल्म में कैसे आए इसका जिक्र कर लेते हैं.
साल 2012 में शाहरुख खान का एक शो था और उस शो पर मेहमान बनकर आए थे रोमांटिक फिल्मों के सबसे बड़े डायरेक्टर प्रोड्यूसर यश चोपड़ा यश चोपड़ा जिन्होंने इस फिल्म को बनाया था उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ स्मिता पाटिल और परवीन बॉबी को कास्ट किया गया था और एक वक्त कश्मीर की खूबसूरत वादियों में वह बैठे हुए थे अमिताभ बच्चन के साथ अमिताभ ने उनसे पूछा कि क्या आप फिल्म के स्टार कास्ट से संतुष्ट हैं यश चोपड़ा ने पहले तो चुप्पी साद ली बाद में उन्होंने कहा कि नहीं उन्होंने अपने दिल की बात अमिताभ से कही उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि इस फिल्म आपके साथ जया जी और रेखा जी हो फिर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है वह रख सकते हैं जया बच्चन को और रेखा को इस फिल्म में लेकिन जया बच्चन को और रेखा को मनाने की जिम्मेदारी यश चोपड़ा की तय कर दी गई .
अमिताभ बच्चन की ओर से इसके बाद तो यश चोपड़ा जैसे उनके मन की मुराद पूरी हो गई वह बहुत खुश हुए क्योंकि उन्हीं दिनों रेखा और अमिताभ के संबंधों की कहानियां हर तरफ चर्चा में थी और ऐसे में अगर फिल्मी पर्दे पर यही कहानी उसी स्टार कास्ट के साथ दिख जाए तो फिल्म का हिट होना फिल्म के बनने की शुरुआत से पहले ही तय समझ लीजिए यश चोपड़ा ने रेखा और जया बच्चन दोनों को ही मनाया और इस तरह से सिलसिला मूवी की शुरुआत होती है .
इस फिल्म के जितने भी गाने हैं देखा एक ख्वाब तो यह सिलसिले हुए तमाम गाने हैं उन गानों में इन तीनों के जीवन की कहानी दिखती है फिल्म सुपर डुपर हिट हुई इसके गाने और भी ज्यादा हिट हुए वो फिल्म अपने जमाने से यानी कि अपने वक्त से बहुत आगे की कहानी को बया कर ने वाली फिल्म थी बहुत कंट्रोवर्सीज भी हुई थी फिल्म को लेकर लेकिन फिल्म सक्सेसफुल रही और इस फिल्म की कहानी को लोगों ने अमिताभ जया और रेखा की कहानी से पूरी तरह से जोड़ दिया चलिए यह तो बात हुई फिल्म की अब बात कर लेते हैं कि जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया रेखा को लेकर सवाल उनके सामने रखा गया तो उन्होंने किस तरह का जवाब दिया था मशहूर जर्नलिस्ट करण थापर ने एक शो के दौरान अमिताभ बच्चन से पूछा रेखा को लेकर सवाल किया क्योंकि उनके सभी सवालों का जवाब अमिताभ बच्चन बहुत ही बेबाकी से दे रहे थे तो करण थापर को लगा कि शायद रेखा से संबंधों को लेकर जब वह पूछेंगे तब भी अमिताभ जवाब दे देंगे.
अमिताभ जैसा कि हमेशा दिखते हैं बहुत ही संयमित दिखते हैं ऑन स्क्रीन उस वक्त भी उनके सवालों का बहुत ही संयमित लहजे में जवाब दिया लेकिन जैसे ही शो खत्म हुआ अमिताभ गुस्से में आ गए वह तमतमा गए उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की इस सवाल को लेकर और जब खाने की मेज पर सभी साथ बैठे थे तो उनकी वह नाराजगी वहां सबने महसूस की यह बात हुई अमिताभ बच्चन की अब सवाल वाल रेखा का कि रेखा अपने संबंधों को लेकर किस तरह से अपनी बात को रखते रही हैं कई बार रेखा ने अलग-अलग तरीके से अमिताभ बच्चन के प्रति अपनी दीवानगी अपने प्रेम को जाहिर किया है लेकिन अपनी जुबान पर सीधे तौर पर यह बात उन्होंने कभी नहीं रखी इसी पर एक चर्चित शो जो बार-बार देखा जाता है और उसके वीडियोस वायरल होते हैं सिमी गरवाल का शो था उस शो पर रेखा मेहमान के तौर पर आई थी और जब सिमी ग्रेवाल ने रेखा से यह सवाल पूछा कि क्या आप अमिताभ को प्यार करती हैं तो रेखा ने कहा हां सभी को लगा कि शायद अमिताभ से अपने संबंधों को स्वीकार कर रही है रेखा लेकिन यहां पर रेखा ने कहा कि अमिताभ से कौन प्यार नहीं करता अमिताभ को जिसने भी देखा है.
अमिताभ से जिसने भी मुलाकात की और अमिताभ को जिसने भी जाना है चाहे वह बच्चा हो महिला बुजुर्ग या जवान वह अमिताभ से जरूर प्यार करता है तो अपनी बातों को कवर अप करने की भी कोशिश की उन्होंने फिर सेम गरवाल ने खुलकर अपने सवाल को रखा रेखा के सामने और उस सवाल के जवाब में रेखा ने कहा कि आप दुनिया भर के तमाम प्यार को मिला लीजिए और उसमें कुछ और प्यार उड़ेल दीजिए मैं उतना प्यार करती हूं अमिताभ बच्चन से और अपनी भावनाओं में वह आगे बढ़ती गई फिर उन्हें शायद इस बात का एहसास हुआ कि अपने प्यार को वह स्वीकार कर रही हैं.
शायद अमिताभ के प्रति अपनी फीलिंग्लेस होने के साथ ही उन्होंने अपनी बात बदल दी और फिर उन्होंने सफाई दी कि अमिताभ के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध कभी भी नहीं रहे हैं जितनी बातें हैं जितनी अफवाहें हैं वह सब अफवाहें ही हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है यह तो इन दोनों के रिएक्शन थे एक दूसरे से अपने संबंध एक दूसरे के प्रति अपने फीलिंग्लेस कैमरे के सामने कही हैं बहुत सारे लोग जो यह जानते हैं कि दोनों एक वक्त संबंध में थे रिलेशन में थे फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आखिर अ अपने प्यार को हासिल करने की कोशिश क्यों नहीं की यह सवाल भी है जिसका जवाब कुछ लोग यह कह कर देते हैं कि अमिताभ बच्चन का कद ही उनके इस रास्ते में रुकावट बन गया अमिताभ बच्चन सुपर डुपर हिट हीरो थे.
अमिताभ बच्चन में एक आदर्श पति एक आदर्श पिता एक आदर्श इंसान की झलक दिखती थी और अमिताब अपने इस कैरेक्टर से बाहर नहीं निकलना चाहते थे या वो उस वक्त की जरूरत थी कि वह बाहर नहीं निकल सकते थे और यही वजह है कि अपनी शादी को छोड़कर या अपनी शादी को तोड़कर रेखा के साथ जाना यह एक बहुत बड़ा फैसला वह नहीं ले पाए अमिताभ और रेखा के रिश्ते का जो अधूरापन है कह सकते हैं यही इस स्क्रिप्ट की जान भी है
Post Views: 87