अक्षय कुमार स्टारर वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर आ गया है। इसमें फिजिकल कॉमेडी के साथ भरपूर मेटा ह्यूमर भी है। एक सीन में तो अक्षय के हाल ही बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर जोक किया गया। उन्हें फ्लॉप हीरो बताया गया। मगर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो अक्षय थोड़े नाराज हो गए।
उन्होंने साफ किया कि यह डायलॉग उन पर नहीं बल्कि फिल्म में निभाए गए उनके कैरेक्टर पर जोक हैं। वेलकम टू द जंगल में अक्षय का किरदार एक जमाने में बड़ा सुपरस्टार था। लेकिन फिर लगातार उसकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। मजबूरन वो भोजपुरी इंडस्ट्री में जाकर आइटम बॉय बन गया। इस कैरेक्टर के लिए अक्षय ने कुछ दिन पहले अक्षरा सिंह के साथ घिस घिस घिस गाना भी रिलीज़ किया था। खैर कहानी में एक मौका ऐसा आता है जब परेश रावल का किरदार एक 2000 करोड़ फिल्म बनाता है।
लीड रोल के लिए उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार ही है। मगर प्रोड्यूसर्स के सामने उनका इंट्रो देते हुए परेश कहते हैं पहले टॉप का हीरो था अब फ्लॉप का हीरो है। लोगों ने दावा किया है कि यह डायलॉग अक्षय पर तंज है। खैर 11 जून को वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया। इस दौरान एक रिपोर्टर ने इस डायलॉग का रेफरेंस देते हुए अक्षय से सवाल कर दिया।
उन्होंने कहा कि फिल्म का ट्रेलर तो अच्छा था लेकिन एक बात उन्हें बहुत बुरी लगी वो ये कि इसके एक डायलॉग में अक्षय को फ्लॉप एक्टर कहा गया। जर्नलिस्ट ने उनसे पूछा कि फिल्म में इस तरह के डायलॉग क्यों रखे गए? इतना सुन अक्षय ने कहा जनाब फिल्म के अंदर हम किरदार निभाते हैं। हमें यह नहीं कहा जाता है कि आप पर तंज है। मुझे भरोसा है कि आप एक समझदार इंसान है। इसलिए जब हम एक फिल्म देखते हैं तो उसे उसके किरदार के हिसाब से देखते हैं। इस बात का धन्यवाद कि आपको बुरा लगा लेकिन इसको इतना सीरियसली ना लें। वेलकम टू द जंगल में ओरिजिनल फिल्म वेलकम के ऊंचा लंबाकद गाने को रिकक्रिएट किया गया है। पुराने वर्जन में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ भी थी।
वहीं नए वर्जन में दिशा पाटनी उनके साथ नजर आई। हालांकि इस वर्जन के अंत में अक्षय कैटरीना का जिक्र करते हुए मिस यू कैटरीना जरूर कहते हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उनसे इस बारे में भी सवाल किया गया। एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या कैटरीना का जिक्र करना स्क्रिप्ट में था या उसे इंप्रोवाइज किया गया था?
इस पर अक्षय ने कहा कि वो बात ना नीरज बोरा ने लिखी थी ना फरहाद साम जी और ना ही अहमद खान ने। वह पूरी तरह उनका अपना आईडिया था जिसे मेकर्स ने गाने में शामिल कर लिया। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है।