Cli

40 साल बाद रजनीकांत के साथ दिखेंगे ऋतिक?

Uncategorized

इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत और सबसे डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक तगड़ा कैमियो करने जा रहे हैं. 40 साल पहले फिल्म ‘भगवान दादा’ में ऋतिक ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रजनीकांत के बेटे का रोल किया था.

इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार रजनीकांत और सबसे डैशिंग स्टार ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. दिलचस्प ये है कि आज 40 साल पहले भी ऋतिक और रजनीकांत फिल्म ‘भगवान दादा’ (1986) में साथ काम कर चुके हैं. लेकिन तब ऋतिक ने अपने पापा, राकेश रोशन की इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. फिल्म के डायरेक्टर, ऋतिक के नाना जे. ओमप्रकाश थे. ‘भगवान दादा’ में ऋतिक ने रजनीकांत के बेटे का रोल किया था. अब रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक एक स्पेशल रोल में नजर आने वाले हैं.

‘जेलर 2’ में ऐसा होगा ऋतिक का किरदारवैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन ‘जेलर 2’ में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे. इसके साथ ही वह करीब 40 साल बाद रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. कई हफ्तों तक चली बातचीत के बाद ऋतिक ने ऑफिशियली फिल्म में रोल करने के लिए हामी भर दी है. वह 22 और 23 जून को चेन्नई में अपने सीन्स की शूटिंग करेंगे.

शूट से पहले ऋतिक के कई लुक टेस्ट होंगे. मेकर्स उनके किरदार के लिए एक बिल्कुल नया और ऐसा अवतार तैयार करना चाहते हैं जैसा उन्होंने ऑनस्क्रीन पहले कभी नहीं निभाया. बताया जा रहा है कि उनका कैमियो बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा और वो एक हाई-ऑक्टेन एक्शन अवतार में नजर आएंगे. जो उनके फैंस के लिए बहुत एक्साइटिंग होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *