Cli

खान परिवार में छाया मातम ! करीबी की मौ!त से टूटे सलमान।

Uncategorized

आंखों में आंसू, चेहरे पर मातम, दर्द से टूटे सलमान। छोड़कर सारे कामधाम, दौड़े-दौड़े पहुंचे श्मशान, मां सुशीला के चेहरे पर दिखा दर्द तो गम में दिखी हेलन। सोहेल अरबाज़ पर भी टूटा पहाड़, खान परिवार में पसरा मातम। सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान बटोर रहा है सलमान का यह लेटेस्ट वीडियो।

जब दर्द और गम में डूबे दिखे एक्टर। चेहरे पर छाई खामोशी उनके दिल का दर्द साफबयान करती नजर आई। मंगलवार का दिन खान परिवार के लिए ऐसी खबर लाया जिसने पूरे परिवार को दर्द और गम में डुबो दिया है। दरअसल सलमान खान ने अपने करीबी फैमिली फ्रेंड को खो दिया है।

जानकारी के मुताबिक सलमान के फैमिली फ्रेंड कुमुद्राने का निधन हो गया है और जब यह दुखद खबर एक्टर तक पहुंची तो जैसे सलमान की भावनाओं का बांध टूट गया। यह तो सभी जानते हैं कि सलमान सिर्फ अपने परिवार ही नहीं बल्कि अपने करीबी दोस्तों पर भी किस हद तक जान छिड़कते हैं। बीते महीने ही अपने करीबी दोस्त सुशील कुमार को खो चुके सलमान से उनके एक और करीबी दोस्त का साथ छूट गया है।

कुमुद के निधन से सलमान को गहरा सदमा पहुंचा है। जैसे ही ये मनहूस खबर सलमान तक पहुंची वो खुद को रोक नहीं पाए और दौड़े-दौड़े कुमुद के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान शेरा भाईजान की ढाल बने नजर आए। दोस्त के निधन का सलमान को कितना गहरा सदमा लगा है यह उनके मायूस चेहरे पर साफ नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए बेहद मायूस दिखे।

आंखों में आंसू और चेहरे पर गम साफ झलक रहा था। हमेशा मजबूत दिखाई देने वाले सलमान इस बार अंदर से टूटे हुए नजर आए। कुमुद्राने खान परिवार के कितने करीबी थे इसका अंदाजा आप सिर्फ इस बात से ही लगा सकते हैं कि सलमान ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार कुमुद को आखिरी विदाई देने पहुंचा। जानकारी के मुताबिक कुमुद राणे खान परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे। यही वजह रही कि सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि पूरा खान परिवार उन्हें अंतिम विदाई देने आया। सलमान की मां सलमा खान और हेललेन भी श्मशान घाट में दिखाई दी। दोनों के चेहरे पर दुख साफ नजर आ रहा था। इस दौरान सोहेल खान अपनी दोनों मांओं का सहारा बने दिखे।

वो सलमा खान का हाथ पकड़ कर उन्हें गाड़ी तक ले गए। वहीं हेलन का भी पूरा ख्याल रखते नजर आए। अरबाज खान भी काफी गमगीन दिखाई दिए। इनके अलावा चंकी पांडे बीवी भावना पांडे के साथ पहुंचे तो मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा को भी अपनी मां के साथ श्मशान घाट से निकलते हुए देखा गया। सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा खान भी स्पॉट हुई।

हालांकि अब तक कुमुद्राने की पहचान को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि कुमुद्राने वही शख्स हो सकते हैं जिनसे मिलने सलमान खान कुछ समय पहले हिंदूजा अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान पेप्राजी के शोर मचाने पर सलमान काफी नाराज भी हो गए थे। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल वीडियो में सलमान का शांत और उदास चेहरा लोगों को भावुक कर रहा है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *