उम्मीद तो दुनिया के सबसे अमीर आदमी ईलॉन मस्क की भी बड़ी हुई है क्योंकि 12 जून के बाद दुनिया एक नए आर्थिक युग में प्रवेश करेगी। द एज ऑफ द ट्रिलियर वॉलस्ट्रीट जनरल के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईलॉन मस्क की कुल संपत्ति 970 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। 12 जून को उनकी कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ आ रहा है। अब बाजार के जानकारों का मानना है कि इस आईपीओ के बाद ईलॉन मस्क का रसूख एक ऐसी ऊंचाई को छू लेगा जहां आज तक दुनिया का कोई भी इंसान नहीं पहुंचा है।यानी वो एक ट्रिलियन डॉलर के मालिक बन जाएंगे।
लेकिन सवाल यह है कि इतने पैसे से मस्क क्या-क्या कर सकते हैं? यह सिर्फ एक नंबर नहीं है। यह इंसानी इतिहास में किसी एक व्यक्ति की दौलत का सबसे बड़ा, सबसे चौंकाने वाला और सबसे अकल्पनीय पहाड़ है। एक के पीछे एक, दो, तीन, चार, पांच, पूरे 12 जीरो। इसे लिखने में जितना वक्त लगता है, उतनी देर में एलन मस्क अपनी जेब में करोड़ों रुपए और जोड़ लेते हैं। और अगर आईपीओ के बाद मस्क वाकई में एक ट्रिलियन डॉलर वाले शख्स बन गएतो इतनी रकम का वो करेंगे क्या? इतने पैसों से वो क्या कर सकते हैं?
25 लाख अमेरिकी घर। मस्क अगर एक खरब डॉलर खर्चने की सोचते हैं तो इतने पैसों में अमेरिका के लगभग हर बड़े शहर में औसतन कीमत वाले $25 लाख आलीशान घर खरीद सकते हैं। यानी एक पूरा नया देश बसासकते हैं। 10,000 प्राइवेट जेट्स मस्क 1 ट्रिलियन डॉलर में दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट बेड़ा बना सकते हैं। 10,000 सबसे महंगे गल्फ स्ट्रीम G700 प्राइवेट जेट्स और 5 साल तक उनका ईंधन और ऑपरेटिंग खर्च भी अपनी जेब से भर सकते हैं। ट्रंप से 150 गुना अमीर। एक ट्रिलियन डॉलर की रकम डॉनल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति से पूरे 153 गुना ज्यादा है। यानी मस्क की ट्रिलियन डॉलर दौलत के सामने ट्रंप की अमीरी महज एक छोटा सा हिस्सा है।
अमेरिका की हर स्पोर्ट्स टीम खरीद सकते हैं। खेल के शौकीन मस्क अमेरिका की सभी 32 नेशनल फुटबॉल लीग टीमों को खरीद सकते हैं। साथ ही सभी एनबीए टीमों को भी और इतना सब खरीदने के बाद भी उनकी जेब में 500 बिलियन से ज्यादा का खुला पैसा बच जाएगा। 125 देशों की जीडीपी से ज्यादा पैसा। यह आंकड़ा तो सबसे बड़ा है।
एलन मस्क की अकेले की दौलत दुनिया की 125 से ज्यादा देशों की सालाना जीडीपी यानी कुल घरेलू उत्पाद से भी ज्यादा है। इसमें नॉर्वे, थाईलैंड, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े और विकसित देश शामिल हैं।