सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें ₹500 के एक प्लास्टिक के नए नोट मार्केट में आने का दावा किया जा रहा है। लेकिन उस पोस्ट के साथ हैरान करने वाला दावा किया जा रहा है कि नोट में गांधी जी को गायब कर दिया गया है। । दरअसल हाल ही में आई एक खबर के अनुसार करेंसी नोट की बढ़ती मांगों को देखते हुए अब आरबीआई पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट छापने के बारे में सोच रही है।
इन्हें छापने में कागज के नोटों की तुलना में कम लागत आती है और यह ज्यादा टिकाऊ भी होते हैं। इसी संदर्भ में वायरल हो रही नोट की इस फोटो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा भारतीय रिजर्व बैंक ने प्लास्टिक की नई नोट जारी की।
नोट में से गांधी जी गायब करने का फार्मूला। लेकिन जब हमारी टीम ने इस नोट की जांच की तो हमने पाया कि आरबीआई ने प्लास्टिक का ऐसा ₹500 का कोई नोट जारी नहीं किया है। यह फोटो से बनी है। हमें आरबीआई की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस तरह के किसी नोट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ना ही इसके बारे में किसी भी विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट पर कोई खबर मिली। फिलहाल हमारी जांच में यह खबर पूरी तरह से झूठी और फर्जी निकली है।