Cli

ललित मोदी पर बनेगी बायोपिक, लीड रोल में होंगा धुरंधर का ये एक्टर।

Uncategorized

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी पर बनेगी बायोपिक लीड रोल में होगा धुरंधर का यह एक्टर।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत करने वाले और इसके पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की जिंदगी पर जल्द ही एक बायोपिक फिल्म देखने को मिल सकती है.

उन्होंने कहा की बायोपिक के लिए स्क्रिप्ट इस वक्त लिखी जा रही है। हालांकि जीत गई नहीं है की फिल्म में लीड रोल कौन करेगा लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट से इंटरव्यू में बात करते हुए ललित मोदी ने बड़ा खुलासा किया उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह खुद उनसे मिलने लंदन गए थे जहां पर उन्होंने ललित मोदी का किरदार पर्दे पर जीने की इच्छा व्यक्त की थी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया की फिल्म को लेकर काम काफी आगे बढ़ चुका है. फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है, जिसके लिए उन्होंने सैकड़ों इंटरव्यू दिए हैं ताकि कहानी में हर एक बारीकी को सही ढंग से दिखाया जा सके. उन्होंने यह भी साफ किया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की कमान सोनी (Sony) की पूर्व हेड स्नेहा रजनी के हाथों में है।

अगर क्रिकेट और ललित मोदी की बात करें तो ललित मोदी को भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाले शख्स के रूप में जाना जाता है. वह आईपीएल (IPL) के पहले चेयरमैन और कमिश्नर रहे, जिन्होंने क्रिकेट और मनोरंजन को एक साथ लाकर एक नया इतिहास रचा. इसके अलावा, साल 2005 से 2010 तक उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) के रूप में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *