Cli

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, कर दिया शादी की तारीख का ऐलान

Uncategorized

बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत ही बेहद खबर सामने आ रही है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रेट काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है।

इस कपल को लेकर आमिर खान के परिवार के एक बेहद करीबी सूत्र ने बेहद दिलचस्प जानकारी शेयर की है। सूत्र के अनुसार आमिर और गौरी पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से एक परिवार की तरह ही साथ में रह रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर आपस में बेहद खुशहाल, शांत और स्थिर जिंदगी बनाई है। दोनों के बीच का तालमेल बेहद शानदार रहा है।

करीबी सूत्र ने बताया है कि अब उन्होंने बस अपने परिवारों की मौजूदगी में इस खूबसूरत सफर को औपचारिक रूप देने का फैसला किया है। इस शादी की तारीख और वेन्यू भी तय हो चुका है। आमिर खान और गौरी स्प्रेड का यह विवाह समारोह आने वाली 5 जुलाई को होगी।

सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े आलीशान होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग को नहीं चुना गया है बल्कि यह पूरा कार्यक्रम आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा। हालांकि मेहमानों की लिस्ट अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है।

लेकिन चर्चा है कि उनके अच्छे दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान भी उनकी शादी में शामिल हो सकते हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड के दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *