Cli

अनुष्का के Wall Paper पर टिक गईं सबकी नजरें, मिल गया विराट का सफलता मंत्र

Uncategorized

आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद हर कोई विराट कोहली की सेलिब्रेशन फोटोस देखना चाहता है। लेकिन इस बार गॉसिप सेलिब्रेशन की नहीं बल्कि एक फोन वॉलपेपर की हो रही है।

जी हां, एक ऐसा वॉलपेपर जिसने सोशल मीडिया पर मानो हर किसी का ध्यान खींच लिया है। और इस वॉलपेपर का कनेक्शन है वृंदावन से भक्ति से और प्रेमानंद जी महाराज से। आखिरकार अनुष्का शर्मा के फोन वॉलपेपर में ऐसा क्या है जिसने इंटरनेट पर एक नई डिबेट स्टार्ट कर दी है? ।

दरअसल IPL 2026 में आरसीबी चैंपियन बनी है और उसके बाद विराट कोहली अपनी पत्नी यानी कि अनुष्का शर्मा संग वृंदावन पहुंचे थे और यह पहली बार नहीं था जब कपल प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेने पहुंचा। विराट और अनुष्का अक्सर वृंदावन जाते ही रहते हैं। आध्यात्मिक माहौल में अपना वक्त बिताते हैं और कई बार दोनों को जमीन पर बैठ के कथा सुनते हुए देखा गया है। जब वह प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में बैठकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और इस बार दोनों वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करते नजर आए हैं और उनका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट जब आया जब कपल को एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल पेप्स के कैमरे लगातार उनकी फोटोज रिकॉर्ड कर रहे थे। उसी दौरान एक कैमरे ने अनुष्का शर्मा के मोबाइल को कैप्चर कर लिया। जब लोगों की नजर उनकी फोन की स्क्रीन पर गई तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल अनुष्का शर्मा की बात करें तो उनके फोन वॉलपेपर पर प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर दिखाई दी। बस फिर क्या था?

देखते ही देखते यह तस्वीर इंटरनेट पर पूरी तरह से वायरल हो गई और लोग इस फोटोस को लेकर कई सारी गॉसिप करने लगे। फैंस का कहना है कि यह सिर्फ एक वॉलपेपर नहीं बल्कि उनकी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। कई यूज़र्स ने अनुष्का की सादगी और उनकी आध्यात्मिक सोच की तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद उनका जमीन से जुड़े रहना लोगों को मोटिवेट करता है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा अपनी स्पिरिचुअल और आस्था के जरिए गसिप का हिस्सा बनी हो। IPL 2026 के दौरान भी कई मैचों में हमने देखा कि अनुष्का शर्मा तुलसी की माला पहने दिखाई दी थी और उनकी फोटोस इंटरनेट पर खूब वायरल हुई।

वैसे फैंस उनकी सादगी और भारतीय संस्कृति से उनके जुड़ाव की सराहना करते हैं। तो उनका वृंदावन का प्रेम किसी से भी छिपा नहीं है। जब दोनों भारत में होते हैं तो अक्सर समय निकालकर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं।

अब अनुष्का शर्मा का यह वॉलपेपर इंटरनेट पर गॉसिप का हिस्सा बन चुका है। एक सिंपल सी फोटो लोगों को अब यह दिखा रही है कि शोहरत और सफलता के बीच भी आस्था और जो आध्यात्मिकता है वो अपने आप में एक बड़ी चीज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *