Cli

कौन हैं राम चरण के सुपर बॉडीगार्ड? एक दिन की फीस जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

हाल ही में जानवी कपूर और रामचरण के एक इवेंट के दौरान जो हादसा हुआ उसने यह साबित कर दिया है कि बॉलीवुड स्टार्स के लिए सिक्योरिटी कितनी जरूरी है और रामचरण की बॉडीगार्ड ने उनके सिक्योरिटी के लिए जो कदम उठाया उसकी चर्चा हर जगह हो रही है।

स्टेज पर राम चरण अपनी टीम और को-स्टार्स के साथ बैठे थे। तभी अचानक एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ बढ़ने लगा। लेकिन इससे पहले कि वो एक्टर तक पहुंच पाता, उनके बॉडीगार्ड केविन कुंता बिजली की तेज़ी से आए और उस फैन को अकेले ही उठाकर वहां से ले गए।

इस अफरातफरी में पास बैठीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी गिरते-गिरते बचीं। बाद में, राम चरण ने दरियादिली दिखाते हुए उस फैन को अपने पास बुलाया, उससे बात की और एक फोटो भी खिंचवाई। इस घटना के बाद से बॉडीगार्ड केविन कुंता सोशल मीडिया पर हीरो बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन की एक दिन की सैलरी 2 से 4 लाख रुपये तक है।

केविन कुंता पिछले चार साल से राम चरण और उनके परिवार के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। हालांकि, हाल के दिनों में ही राम चरण के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। केविन गांबिया के एक इंटरनेशनल प्रोफेशनल MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर हैं। उनका जन्म 1998 में गांबिया में हुआ था और उनकी लंबाई 6 फीट 5 इंच है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि केविन का असली नाम अब्दु कादिर सोव है। गांबिया रेसलिंग एसोसिएशन के अनुसार, केविन को ‘मामा लामिन ऑफ बारा’ के नाम से भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *