रेखा और अमिताभ की जोड़ी और उनके रिश्ते का हर किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हर कोई उनका रिश्ता टूटने की वजह जानने में रुचि रखता है लेकिन क्या आप जानते है इन दोनो के रिश्ते की शुरुआत कहा से हुई?
1976 में अमिताभ बच्चन और रेखाने पहली बार स्क्रीन साथ में शेयर की थी. फिल्म का नाम था दो अनजाने. इस फिल्म से पहले अमिताभ कई सुपरहिट फिल्म देकर एंग्री मैन के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे
जबकि रेखा अपनी इमेज और अभिनय को लेकर संघर्ष कर रही थीं। रेखा शुरुआत में अमिताभ के सामने शॉट देने में काफी हिचकिचा और घबरा रही थीं।अमिताभ की सलाह: अमिताभ ने सेट पर रेखा की घबराहट को भांप लिया। उन्होंने रेखा को टोकने के बजाय बड़े ही शांत स्वभाव से टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी को लेकर कुछ टिप्स दिए। रेखा ने बाद में कई इंटरव्यूज में माना कि इसी फिल्म के सेट से उन्होंने काम को लेकर बेहद गंभीर होना सीखा।
कहा जाता है अगर सब कुछ ठीक रहता तो इन दोनों की साथ में पहली फिल्म दो अनजाने नहीं बल्कि अपना पराया होती. क्योंकि अपना पराया फिल्म उन दोनों ने दो अनजाने से पहले साइन की थी और इसकी काफी हद तक शूटिंग भी कर ली थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उस वक्त निर्माता के पास ज्यादा पैसे नहीं थे. लिहाजा फिल्म रुक रुक कर पूरी हो रही थी. ये फिल्म पूरी होती उससे पहले ही इनकी दो अनजाने रिलीज हो गई और ये दोनों सुपरस्टार्स की कैटेगरी में आ गए और इनकी अपना पराया अधर में ही रह गई.
हालांकि अमिताभ बच्चन के जीवन में जया बच्चन के आते ही रेखा और अमिताभ ने साथ में काम करना बंद कर दिया था। तीनो ने फिल्म सिलसिला में साथ में किया था। इस फिल्म के बाद ये जोड़ी कभी साथ नजर नहीं आई।