Cli

इंजरी रिप्लेसमेंट या RCB का मसीहा? इस खिलाड़ी के आने से हिल गया IPL!

Uncategorized

एक रिप्लेसमेंट और बदल गई आईपीएल में RCB की तकदीर। जी हा इस बार आईपीएल में आरसीबी के साथ कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा ना होगा।

2022 की आईपीएल नीलामी में जब उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था तो वह काफी निराश थे। फिर उनकी एंट्री बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट होती है। 2022 की आईपीएल नीलामी में जब उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था तो वह काफी निराश थे। उन्होंने इस निराशा को खुशी के पलों में तबदील करने के लिए शादी करने की सोची, मई 2022 में उन्होंने अपनी शादी फिक्स कर ली थी, मगर फिर माइक हेसन (उस समय के आरसीबी कोच) का बुलावा उन तक पहुंचता है। रजत पाटीदार को आरसीबी चोटिल विकेट कीपर लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल करना चाहती थी। पहले रजत आरसीबी के इस ऑफर को ठुकराने का सोचते हैं, उन्हें लगता था कि शादी तो कैंसिल करनी पड़ेगी, साथ ही उन्हें पूरा सीजन बेंच ही गर्म करना होगा। मगर परिवार के समझाने पर रजत पाटीदार आरसीबी की टीम के साथ जुड़ते हैं और उसके बाद जो है वो पूरी दुनिया के सामने है।

पाटीदार ने आठ मैच खेले और उस सीजन में RCB के सबसे सफल अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक रहे, उन्होंने 333 रन बनाए, जिसमें एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 54 गेंदों पर 112* रन की जबरदस्त पारी भी शामिल है। वह IPL इतिहास में प्लेऑफ में सेंचुरी बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।जब पाटीदार खुद को हमेशा के लिए जमाने के लिए तैयार लग रहे थे, तभी उन्हें एक और झटका लगा। एड़ी की चोट की वजह से वह IPL 2023 से पूरी तरह बाहर हो गए। पूरा सीज़न मिस करना एक बहुत बड़ा झटका था। चोट से उबरने के बाद वह घरेलू क्रिकेट में लौटे और धीरे-धीरे अपना करियर फिर से बनाया। मध्य प्रदेश के लिए एक सफल घरेलू मैच के बाद, उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अपना ODI डेब्यू किया, जहां उन्होंने ओपनर के तौर पर 22 रन बनाए। बाद में उन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। तीन मैचों में, उन्होंने 63 रन बनाए।

चोट के बाद आईपीएल में भी उनकी वापसी अच्छी रही थी, 2024 में 15 मैचों में 395 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्पिनर्स को छक्के मारने की काबिलियत दुनिया ने देखी। यहां से पाटीदार का नाम और उछला।

आरसीबी के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक और हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ मिलकर रजत पाटीदार ने एक ऐसी टीम तैयार कि जो हर डिपार्टमेंट में मजबूत थी। हर खिलाड़ी का बैकअप पहले से ही स्क्वॉड में था। भुवनेश्वर कुमार-जोश हेजलवुड का एक्सपीरियंस, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल का जोश, टिम डेविड रोमारियो शेपर्ड और जितेश शर्मा जैसे फिनिशर और क्रुणाल पांड्या जैसे ऑलराउंडर को देख यह टीम बेहद शक्तिशाली नजर आ रही थी।

2026 में अब दूसरी बार टीम चैंपियन बनी।रजत पाटीदार ने इसी के साथ इतिहास रचा, वह आईपीएल के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी के पहले दो सीजन में बैक टू बैक खिताब जीते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *