राजस्थान में उठा रेत का तूफान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।हां, सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेत का ऐसा तूफान देखने को मिलता है, मानो प्रकृति ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया हो. इस नजारे को देखकर तो किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाएं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेत का भयानक तूफान कैसे धीरे-धीरे आगे बढ़ता आ रहा है और फिर वो इंसानी बस्तियों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लेता है. रेत का ये तूफान इतना घना और विशाल है कि पूरा इलाका धूल के बादल से घिर जाता है. किसी ने इस पूरे नजारे को अपने घर की छत से कैमरे में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान का है। 12 सेकंड के इस वीडियो को 8 लाख 67 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 16 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.