नोएडा में हुआ भयंकर हादसा, स्पार्क मिड कंपनी में लगी आग। नोएडा से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक नोएडा सेक्टर-59 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी के प्लांट में आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया।
बताया जा रहा है कि पूरे सेक्टर-59 में धुआं ही धुआं फैल गया है। धुएं के अलावा इलाके के आसमान में कुछ दिखाई नहीं दे रहा।
हालांकि अच्छी बात यह हुई की आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।
सामने आई खबर की मुताबिक यह आग शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लगी। आग लगने का कारण सर्किट बताया जा रहा है।