इस वक्त आईपीएल मैच में वैभव सूर्यवंशी का नाम चारों और गूंज रहा है। हर कोई उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहा है उनके परफॉर्मेंस के चर्चे पाकिस्तान तक पहुंच गए हैं ऐसे में यह क्या लगाया जा रहा है कि वैभव इस बार ऑक्शन में कितने में बिकेंगे
सूर्यवंशी ने इस सीजन 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं और सीजन की ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है। हाल ही में आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव ने 29 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली।
जिसके बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वैभव सूर्यवंशी ऑक्शन की टेबल पर कभी आए तो उन्हें कितनी रकम मिलेगी। इसी बीच दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है।
आकाश चोपड़ा ने इस पर बात करते हुए कहा वैभव सूर्यवंशी 30, 32, 33 करोड़… मुझे नहीं पता, यह तो टोटल पर्स पर डिपेंड करता है। अगर 200 करोड़ का पर्स होगा तो पता नहीं कितने मिल जाएं हो सकता है 50 करोड़ मिल जाएं।’