Cli

‘मैं मर जाऊं तो बच्चे को बचा लेना क्योंकि गोविंदा..’ सुनीता का चौंकानेवाला खुलासा

Uncategorized

गोविंदा और सुनीता आहूजा अब साथ नहीं रहते हैं और इसका खुलासा कई मीडिया रिपोर्ट्स में हो चुका है। गोविंदा पर आरोप हैं कि वो किसी के साथ अफेयर में हैं और सुनीता आहूजा को ये बात पता चल गई है।

लेकिन इस वक्त सुनीता आहूजा का एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होंने गोविंदा और अपने बच्चे को लेकर दिया था। सुनीता आहूजा इस दौरान हटरफ्लाई से बात करते हुए एक पुरानी घटना का जिक्र कर रहीं थीं।

उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि अगर मझे कुछ हो जाए तो मेरे बच्चे को बचा लेना। इसके पीछे क्या कारण था वो आपको भी जानना चाहिए। बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खूब बातें होती हैं लेकिन ये राज आप नहीं जानते होंगे।

सुनीता आहूजा ने बताया, ”मेरी बेटी हुई थी और वो नॉर्मल तरीके से हो गई थी। मुझे ऐसा लगा था कि दूसरा भी वैसे ही हो जाएगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि वजन बहुत कम है। ये वो वक्त था जब मैं गोविंदा के साथ बहुत यात्रा किया करती थी।

सुनीता आहूजा इस दौरान अपने यशवर्धन के जन्म को लेकर बात कर रहीं थीं कि उनको किस मुश्किल से गुजरना पड़ा था। सुनीता ने कहा, ”बेटे के जन्म देते वक्त मेरा वजन करीब 100 किलो हो गया था और ऐसा लग रहा था कि मैं मर जाऊंगी। मेरी हालत देखकर गोविंदा बुरी तरह रो रहे थे। उसी वक्त मैने डॉक्टर से कहा था, मेरे पति को बेटा चाहिए उसको जरूर बचा लेना भले ही मेरी मौत इस दौरान हो जाए।”

सुनीता आहूजा का ये बयान अब चर्चा में है और लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं। जब गोविंदा की एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर खबरें आईं थीं तो फैंस भी काफी नाराज हुए थे। हालांकि गोविंदा ने अपने अफेयर की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *