काम के लिए दर-दर भटक रही मशहूर टीवी एक्ट्रेस। भगवान मुझे उठा लो जीना नहीं चाहती। इंडस्ट्री की इग्नोरेंस पर छलक आए दिग्गज एक्ट्रेस के आंसू। ऑडिशन लेकर बार-बार किया जा रहा रिजेक्ट। एक्ट्रेस का बयान सुन चिंता में आ गए फैंस। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री कितनी अनप्रिडिक्टेबल हो सकती है यह अनीता कन्वल की कहानी बखूबी दर्शाती है।
एक वक्त पर वो 13 शोज़एक साथ किया करती थी और आज वो एक एक्टिंग प्रोजेक्ट के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। इंडस्ट्री वालों से काम मांग रही हैं। काम के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। 72 साल की उम्र में भी वह ऑडिशन दे रही हैं। लेकिन हर बार रिजेक्शन ही हाथ लग रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनीता बेहद इमोशनल नजर आई।
उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में 40 45 साल काम करने के बाद भी आज उन्हें ऑडिशन देने के लिए बुलाया जाता है। इतना ही नहीं कई बार लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने काम क्या किया है? यह बात उन्हें अंदर तक तोड़ देती है। अनीता ने कहा कि जब लोग मुझसे इंट्रोडक्शन मांगते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है। मैं तब से एक्टिंग कर रही हूं जब आज के कई लोग पैदा भी नहीं हुए थे। बता दें दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में टीवी शो चाणक्य से की थी।
इसके बाद उन्होंने शांति, ससुराल गेंदा फूल यह रिश्ता क्या कहलाता है? सोनपरी और राधा की बेटियां जैसे कई फेमस शोज़ में काम किया। सिर्फ टीवी ही नहीं उन्होंने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई हुई है। शाहरुख खान की फिल्म कभी हां, कभी ना से लेकर गंगाजल, ना तुम जानो ना हम और मुझसे दोस्ती करोगी जैसी फिल्मों में भी वो नजर आ चुकी हैं।
लेकिन आज वही अनीता खुद को इंडस्ट्री में अकेला महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मैं लगातार ऑडिशनदेने जा रही हूं। लेकिन हर बार रिजेक्ट कर दिया जाता है। पहले उनसे कहा जाता है कि उनका चेहरा ओवर एक्सपोज्डlहो चुका है। इसी बीच उन्होंने सवाल उठाया कि अगर दूसरे कलाकार लगातार हर फिल्म और ओटीटी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं तो सिर्फ उन्हें ही क्यों ओवर एक्सपोज्ड कहा जा रहा है। इंटरव्यू के दौरान अनीता कई बार इमोशनल हो गई।
उन्होंने कहा कभी-कभी मुझे लगता है शायद अब मेरी जिंदगी का कोई मतलब नहीं बचा।
खुद पर शक होने लगता है और सोचती हूं कि आखिरमुझ में कमी क्या है? मैं अपनी उम्र के हिसाब से रोल मांग रही हूं। कोई जवान लड़की का किरदार नहीं। फिर भी मुझे काम नहीं दिया जा रहा जबकि मेरी उम्र की दूसरी एक्ट्रेसेस लगातार काम कर रही हैं। सबसे ज्यादा दिल तोड़ देने वाली बात यह थी जब अनीता ने कहा कि कई बार वह भगवान से प्रार्थना करती है कि उन्हें उठा ले।
उन्होंने साफ कहा कि अगर इस दुनिया में उनके करने के लिए कुछ नहीं है तो जिंदगी के कोई मायने नहीं है। तो वह बेमतलब जीना नहीं चाहती। [संगीत] एक्टर्स का बयान सुन लोग अनीता के लिए दुख जता रही हैं और उन्हें फिर से काम मिलने की दुआएं कर रहे हैं।