Cli

अमिताभ के रविवार दर्शन में हुआ हादसा, लोगो ने उठाए सवाल।

Uncategorized

अमिताभ बच्चन के रविवार दर्शन के दौरान हुआ हादसा अचानक से फैन हुआ बेहोश। यह तो हम सब जानते हैं कि हर रविवार बिग बी अमिताभ बच्चन अपनी जलसा के बाहर लोगों को दर्शन देते हैं। उनके फैंस से मिलते हैं। अब इसी मुलाकात के दौरान एक हादसा होने की खबर सामने आई है।

घटना के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अपनी दशकों पुरानी रविवार की परंपरा के तहत, अमिताभ बच्चन 24 मई को जलसा के बाहर अपने घर के बाहर इंतजार कर रहे फैंस का अभिवादन करने के लिए निकले।

बताया जाता है कि भीड़ के बीच एक फैन के बेहोश होकर गिरने के बाद स्थिति भगदड़ जैसी हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई फैंस पानी पिलाकर और आसपास जगह बनाकर उस व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करते नजर आए।

बता दे की वीडियो की बाद से अब तक उस आदमी की हालत के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, इस घटना ने मेगास्टार के साप्ताहिक दर्शन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऑनलाइन चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *