Cli

आवारा कुत्तों के लिए आगे आए मीका सिंह, उठाया बड़ा कदम।

Uncategorized

हाल ही में सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों को मारने के लिए सरकार ने ऑर्डर दिए है जिसके बाद कई लोग इस ऑडर के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके है।

हाल ही रवीना ने भगवंत मान सिंह को इस ऑडर के बाद भावुक अपील की थी उन्होंने कहा था की इंसानियत रखें और दूसरे उपाय सोचे।

इस बीच मीका सिंह ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। मीका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया कि वो अपनी जमीन का कुछ हिस्सा आवारा कुत्तों को देंगे, ताकि वहां उनके लिए एक शेल्टर होम बन सके।

लेकिन उसे चलाने के लिए उन्हें सरकार और लोगों की मदद चाहिए होगी. मीका ने आवारा कुत्तों के लिए भी काफी कुछ लिखा है.

कोई भी जानवर , यातना या मारने के लायक नहीं है, चाहे वो “कंट्रोल” के नाम पर ही क्यों ना हो. असली इंसानियत इस बात से नहीं मापी जाती कि हम ताकतवर लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं.

असली इंसानियत तो इस बात से मापी जाती है कि हम बेबस और आवाज हीन प्राणियों के साथ कैसा सलूक करते हैं. मैं अपनी 10 एकड़ जमीन आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने के लिए देने को तैयार हूं. वहां उन्हें सुरक्षित जगह, खाना और इलाज मिल सके. लेकिन इस काम को बड़े स्तर पर।

आवारा कुत्तों के लिए कहा, ‘वे बोल नहीं सकते. वे खुद की रक्षा नहीं कर सकते. वे सिर्फ वफादारी, प्यार, भूख, डर… और बचने की कोशिश जानते हैं. आइए हम जगह दया चुनें. की जगह सुरक्षा चुनें.क्योंकि हर जान की कीमत है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *