कैंस में ऐश्वर्या से हो गई बड़ी गलती। कैमरों से नहीं बची बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन की चोरी। फैंस ने मिनटों में पकड़ ली ऐश्वर्या की खता। बच्चन बहू की एक मिस्टेक बन गई इंटरनेट टॉक। आखिर रेड कारपेट पर क्यों उठे सवाल? सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या क्यों हुई ट्रॉल?
जैसा कि आप सब जानते हैं कि कैंस फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस वक्त अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो हैं बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय। हर साल की तरह इस साल भी जैसे ही ऐश्वर्या ने रेड कारपेट पर ब्लू गाउन में एंट्री मारी कैमरे बस उन्हें ही कैद करने लगे। लेकिन इस बार ऐश्वर्या अपने लुक की तारीफ से ज्यादा एक बड़ी गलती की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। चलिए बिना किसी देरी के विस्तार से बताते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है।
दरअसल ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कैंस फिल्म फेस्टिवल पहुंची। एयरपोर्ट से लेकर रेड कारपेट तक दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। ऐश्वर्या ने अपने पहले रेड कारपेट अपीयरेंस में ब्लू गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज दिखाया।
उनका आउटफिट, मेकअप और स्टाइल हर किसी का ध्यान खींच रहा था। लेकिन तभी लोगों की नजर ऐश्वर्या के आउटफिट पर ऐसे पड़ी कि सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि ऐश्वर्या का यह लुक बिल्कुल नया नहीं है। लोगों को उनका यह आउटफिट काफी जाना पहचाना लगा। बस फिर क्या था? सोशल मीडिया यूज़र्स ने पुराने फोटोस और वीडियोस खंगालने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में इंटरनेट पर ऐश्वर्या के पुराने लुक और नए लुक की तस्वीरें वायरल होने लगी।
लोग कहने लगे कि ऐश्वर्या ने अपने ही पुराने डिजाइन को दोबारा रिपीट कर लिया है। अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे फैशन रिपीट बता रहे हैं तो कोई इसे कॉपी और फैशन मिस्टेक कह रहा है। कई यूज़र्स का कहना है कि इतने बड़े इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर ऐश्वर्या को ऐसा लुक नहीं चुनना चाहिए था। वहीं कुछ फैंस ऐश्वर्या के सपोर्ट में भी उतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा सॉरी ऐश ना यह आउटफिट आप पर जज नहीं रहा। इससे कहीं बेहतर आप पहन सकती थी।
दूसरे ने लिखा रिपीट लुक को भी आइकॉनिक बना दिया। हालांकि ट्रोलिंग और चर्चाओं के बीच भी ऐश्वर्या का स्टारडम फीका नहीं पड़ा है। रेड कारपेट पर उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कैंस और ऐश्वर्या राय का रिश्ता कितना खास है। कैमरों के सामने ऐश्वर्या ने जमकर पोज़ दिए। हर बार की तरह अपनी स्माइल से लोगों का उन्होंने दिल जीत लिया।
इतना ही नहीं सेकंड लुक में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ भी नजर आई। रेड कलर के गाउन में आराध्या भी बेहद प्यारी लग रही थी। मां बेटी की इस जोड़ी ने पूरे इवेंट की लाइमलाइट लूट ली। लंबे समय बाद दोनों को इस तरह किसी बड़े इंटरनेशनल इवेंट में साथ देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आए।