स्टेज फोर से लड़ चुके संजय दत्त फिर पहुंचे हॉस्पिटल। फिल्म की प्रमोशन को बीच में छोड़ अचानक क्यों लिया अमेरिका जाने का फैसला? न्यूयॉर्क के मशहूर मेमोरियल स्लोन कैटरिंग सेंटर में पहुंचे संजू बाबा।
क्या 66 के एक्टर पर फिर पड़ी की मार? क्या अमेरिका में चल रहा है संजय का इलाज? संजय के कैंसर हॉस्पिटल पहुंचने की खबरों ने बढ़ाईफैंस की चिंता। 3 दिन पहले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया था।
हालांकि जब यह साफ हो गया कि अमिताभ हॉस्पिटल में एडमिट नहींथे वो सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए गए थे तो फैंस ने राहत की सांस ली। लेकिन अब बॉलीवुड के ओजी खलनायक संजय दत्त से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जिसने फिर से फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संजय दत्त हाल ही में अमेरिका के मशहूर कैंसर हॉस्पिटल मेमोरियल स्लोन कैटरिंग कैंसर सेंटर में पहुंचे थे। अपनी रिसेंट रिलीज फिल्म आखिरी सवाल की प्रमोशन को छोड़कर संजू बाबा ने अमेरिका जाने का फैसला लिया था।
बीते दिनों संजय दत्त अकेले मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जिसके बाद जानकारी सामने आई कि संजू अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं। स्टेज फोर लंग कैंसर से जंग लड़ चुके संजय का फिर से अमेरिका के हॉस्पिटल में पहुंचना लोगों की चिंता बढ़ा गया। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, फैंस को किसी मनहूस खबर का डर सताने लगा।
तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों आनन-फानन में अमेरिका के कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे संजय दत्त। दरअसल संजय के कैंसर हॉस्पिटल पहुंचने की वजह इस बीमारी की दोबारा दस्तक नहीं बल्कि सिर्फ एक रूटीन चेकअप है। जी हां, संजय दत्त अपनी हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए अमेरिका गए हैं। जानकारी के मुताबिक इन दिनों संजू बाबा अपने पुराने दोस्त परेश गहलानी के साथ लॉस एंजेल्स में समय बिता रहे हैं। बीते दिनों वह न्यूयॉर्क स्थित स्लोन सेंटर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने रूटीन मेडिकल टेस्ट करवाए।
इसके साथ ही ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि संजय ने कैलिफोर्निया में भी कुछ मेडिकल एक्सपर्ट से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह कोई अचानक से लिया गया फैसला नहीं था बल्कि प्लंड विजिट थी। स्टेज फोर को हराने के बाद से ही संजय अपने सेहत को लेकर बेहद सजग रहते हैं।
यही वजह है कि कैंसर फ्री होने के बाद से पिछले कुछ सालों से वह लगातार अमेरिका जाकर डॉक्टरों से सलाह लेते रहते हैं और रेगुलर चेकअप करवाते रहते हैं। [संगीत] यही वजह है कि फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में बिजी होने के बावजूद उन्होंने अपनी हेल्थ से कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाने का समय निकाला।
हालांकि इन खबरों पर अभी तक संजय दत्त या फिर उनके परिवार की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन एक्टर के करीबी लोगों के मुताबिक संजय दत्तपूरी तरह से फिट हैं। उनकी तबीयत में कोई गड़बड़ी नहीं है। यह सिर्फ एक सामान्य हेल्थ चेकअप था।
जानकारी के लिए बता दें कि 66 साल के संजय दत्त स्टेज फोर लंग कैंसर से जंग लड़ चुके हैं। साल 2020 में जब पूरी दुनिया से जूझ रही थी, तभी संजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और फेफड़ों में भी पानी भरने की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
जांच में सामने आया कि अभिनेता स्टेज फोर लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था। लंबे इलाज के बाद अक्टूबर 2020 में उन्होंने फैंस को यह जानकारी दी थी कि वह अब फ्री हो गए हैं।