भारती सिंह लेंगी हर्ष लिंबाचिया से तलाक। शादी के 9 साल बाद टूटेगा लाफ्टर क्वीन का घर। गोला काजू के मम्मी पापा हमेशा हमेशा के लिए होंगे जुदा। भारती ने खुद तलाक पर पहली बार तोड़ी चुप्पी। रिश्ते की असली सच्चाई बताते हुए किए कई शॉकिंग खुलासे।
बॉलीवुड की लाफ्टर क्वीन उर्फ़ भारती सिंह को कौन नहीं जानता। अपनी कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त जोक्स और हसमुख अंदाज से लोगों को हंसाने के साथ-साथ भारती इस वक्त अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं।
तेजी से खबरें वायरल हो रही है कि शादी के 9 साल बाद भारती और हर्ष के रिश्ते बिगड़ने लगे हैं। और अब दोनों जल्द ही तलाक भी ले सकते हैं। यही नहीं गोला और काजू के मम्मी पापा के रिश्ते में दरार की खबरें और वायरल दावों ने बाहर आते ही फैंस को मायूस करने के साथ-साथ बड़ा झटका भी दे दिया है। इसके बाद घबराए फैंस भारती और हर्ष के रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए लगातार कमेंट करते हुए सवाल भी पूछ रहे हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि हाल ही में खुद भारती सिंह ने हर्ष के साथ अपने रिश्ते, तलाक और बिगड़ी इक्वेशन के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए। भारती ने अपने वॉग्स में कहा कि दोस्तों अब मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती क्योंकि अब हम दोनों के बीच दरारें आने लगी है। इरिटेशन होने लगी है और बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाता है। हमारे रिश्ते में पड़ी दरार और अब हम अलग हो रहे हैं। ऐसा बहुत सारी घटिया न्यूज़ में आ रहा है जो कि बहुत ही गलत है।
हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते। शायद मरकर भी अलग ना हो। यह जो न्यूज़ होती हैं वह सुनने में बहुत मजा आता है कि भारती और हर्ष के बीच पड़ी दरार। उनके रिश्ते में आई खटास हमारे घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं और खटास वॉग में कई बोली गई चीजें होती हैं जो पोर्टल उठा लेते हैं। तो सुना आपने भारती सिंह ने अपनी बातचीत की शुरुआत में सस्पेंस बनाते हुए आगे गलत और फेक खबर फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया।
लाफ्टर क्वीन ने साफ-साफ कहा कि वो और हर्ष इस जिंदगी में तो क्या मरकर भी एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं। यही नहीं आगे अपनी बातचीत में गोला और काजू की मम्मी ने हर्ष के साथ अपने रिश्ते और फेक खबरें फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाते हुए उन्हें ऐसा ना करने की वार्निंग भी दी। और अब भारती का यही खुलासा और तलाक पर गलत खबरें फैलाने वालों को जवाब तेजी से सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक वायरल हो रहा है।
बहरहाल बात करें भारती और हर्ष के बारे में तो दोनों टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने प्यार जुगलबंदी और ब्लॉग्स को लेकर सबका ध्यान खींचते रहते हैं और दोनों का यही प्यार चाहने वालों को खूब पसंद आता है और उस पर फैंस खूब प्यार भी लुटाते हैं।
गौर करने वाली बात है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी और शादी के बाद 3 अप्रैल 2022 को पहले बेटे गोला का वेलकम किया था। जी हां, तो 19 दिसंबर 2025 को भारती और यश दूसरे बेटे काजू के पेरेंट्स बने थे। फिलहाल भारती अपने छोटे बेटे काजू की परवरिश के साथ-साथ अपने काम पर भी फोकस कर रही हैं।