दिल का दौरा से हुआ मशहूर एक्टर का निधन। पिता की मौत से टूटा 18 साल का बेटा। पिता के पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए भी नहीं थे पैसे। मुश्किल वक्त में सहारा बने सलीम खान। टूटे बिखरे परिवार की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ। आज तक एक्टर का बेटा नहीं भूला सलीम खान का एहसान।
आपने सलमान खान को अक्सर लोगों का सहारा बनते देखा होगा। कई वो किस्से सुने होंगे जब सलमान ने मददगार बनकर जरूरतमंद की तरफ हाथ पड़ा है। फिर चाहे वो कोई आम शख्स हो या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा शख्स सलमान अपनी दरियादिली के लिए खूब फेमस है।
तभी तो लोग उन्हें प्यार से भाईजान कहते हैं लेकिन आज हम आपको वो किस्सा बताने जा रहे हैं जब सलमान के पिता एक टूटे बिखरे परिवार के लिए मसीहा बनकर आए थे। जब एक मशहूर अभिनेता का बेवख़ निधन हो गया था और मजबूरी ऐसी थी कि उस अभिनेता के 18 साल के बेटे के पास पिता के अंतिम संस्कार करवाने के लिए भी पैसे नहीं थे। उस बुरे वक्त में सलीम खान ने मदद का हाथ बढ़ाया था और एक्टर को दफनाने के लिए सारा खर्चा खुद किया था।
बरसों बाद इस किस्से का खुलासा हुआ है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि वह अभिनेता कौन है जिनकी बेवक़ मौत ने उनके पूरे परिवार को बिखेर दिया था। वो कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता अमजद खान हैं। जी हां, वही अमजद जिन्हें आज भी लोग गब्बर सिंह के नाम से याद करते हैं। अमजद खान के बेटे शादाब खान ने हाल ही में अपने पिता के भयंकर एक्सीडेंट, उनकी बीमारी और को लेकर कई बातें की है।
शादाब एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने सलीम खान को लेकर भी बातें की कि कैसे जिंदगी के सबसे बुरे वक्त में सलमान के पिता और खुद सलमान उनका सबसे बड़ा सहारा बने थे। शादाब ने बताया कि जब उनके पिता अमजद खान का निधन हुआ तब उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी।
वो कॉलेज में पढ़ते थे और तब उनके पास पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। उस बुरे वक्त में सलीम खान ने बिना किसी दिखावे के उनके परिवार की मदद की थी जिसे वह आज तक नहीं भूले हैं। शादाब ने बताया कि वहां जो भी खर्चा हो रहा था सलीम साहब चुपचाप सभी को अपनी जेब से पैसे निकाल कर दे रहे थे।
मैं यह सब देख रहा था और बाद में उन्होंने मुझे अकेले में बुलाकर कहा कि क्या तुम पठानों की एक फितरत जानते हो? मैंने मना किया तो उन्होंने कहा कि हम पठान वैसे चाहे हमेशा आपस में लड़ते रहे लेकिन मुसीबत के समय सब एक साथ हो जाते हैं। इसके साथ ही शादाब खान ने यह भी बताया कि तब सलमान वो पहले शख्स थे जो अमजद खान के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पापा के अंतिम संस्कार में पहुंचने वालों में सलमान खान पहले शख्स थे। सलीम खान बहुत बड़े आदमी थे। उन्हें यह सब मेरे लिए करने की कोई जरूरत नहीं थी। यह उनका बड़ा दिल है।
जानकारी के लिए बता दें कि एक वक्त था जब सलीम खान और अमजद खान के रिश्ते काफी अच्छे थे। वो सलीम खान ही थे जिन्होंने गब्बर के आइकॉनिक रोल के लिए डायरेक्टर रमेश सिप्पी से अमजद खान की सिफारिश की थी। हालांकि बाद में किन्ही वजहों से अमजद खान और सलीम जावेद की जोड़ी के बीच मनमुटाव हो गया था। जिसके बाद अमजद खान ने कभी भी उनके साथ काम ना करने का फैसला लिया था।