Cli

सलमान खान ने ऐसा क्या पोस्ट किया कि घरवालों से मांगनी पड़ी माफी?

Uncategorized

सलमान खान ने अपने इंस्टा हैंडल से दो दिन पहले लोनलीनेस के बारे में बात की थी और सलमान खान की वो लोनलीनेस वाली पोस्ट काफी वायरल हुई थी। ब्रेकिंग न्यूज़ थी। उसे रिपोर्ट किया गया कि सलमान खान अकेलेपन से जूझ रहे हैं। सलमान खान की यह बात शायद किसी ने सुन ली और वो सलमान खान का अकेलापन दूर करने पहुंच गया। वह और कोई नहीं बल्कि एक सांप है। जी हां, सांप से सलमान के एनकाउंटर बहुत ही कॉमन है।

पहले एक बार उन्हें उनके पनवेल फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया था। और अब सलमान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सांप निकला है। खैर उस सांप को तो रेस्क्यू करवा दिया गया। लेकिन ये जो लोनलीनेस की खबर सोशल मीडिया पर इतनी आग की तरह फैली है उससे सलमान के घर में भी क्लेश हो गया है। और सलमान कह रहे हैं कि मम्मी मुझसे चिंता करते हुए पूछ रही है कि तुझे क्या हुआ है? इनफैक्ट सलमान खान की लोनलीनेस की खबर सोशल मीडिया पर जैसे आग की तरह फैली उस वजह से उनके घर में भी लोग उनसे पूछने लग गए कि क्या हुआ?

सलमान ने पूरा इंसिडेंट बताते हुए कहा कि यह जो लोनलीनेस की बात है ये मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मेरे पास मेरा परिवार है, इतने सारे दोस्त हैं। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? इतना कुछ होने के बावजूद अगर मैं शिकायत करूं तो मैं नाशुकरा इंसान हूं। लेकिन हां, यह जरूर है

कि कभी-कभी मैं लोगों से पक जाता हूं और तब मुझे मी टाइम की जरूरत होती है। बस इस बार कोई फोटो नहीं क्योंकि पिछली बार ब्रेकिंग न्यूज़ बना दी थी और मम्मी पूछ रही है क्या हुआ बेटा? चिल करो यार। कुछ इस तरह से सलमान खान ने यह पोस्ट की। सलमान की अब यह पोस्ट भी वायरल हो रही है और लोग कह रहे हैं कि सोशल मीडिया के इस जमाने में जहां पर हर सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया मैनेजर असिस्टेंट मैनेजर के असिस्टेंट तक संभाल रखे हैं वहीं सलमान खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हैं क्योंकि इस तरह की पोस्ट कोई मैनेजर या कोई हायर्ड पर्सन नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *