90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा काफी लंबे टाइम से पर्दे से दूर हैं। हालांकि छोटे पर्दे या फिर यूं कहें कि सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है और उसकी वजह है उनकी डेढ़ साल से चल रही कंट्रोवर्सीज। कभी लग जाना तो कभी सुनीता आूजा का उन पर बेवफाई के इल्जाम लगाना। भले ही फिल्मों में नजर ना आ रहे हो लेकिन उनका जलवा अभी भी कायम है।
गोविंदा का क्रेज फैंस के सर पर चढ़ के बोलता है। अक्सर इवेंट्स में गर्दा उड़ाते नजर आते हैं हमारे चीची भैया। लेकिन 17 मई को मुंबई के एक इवेंट में नजर आए और वहां पर उनको देखने के बाद फैंस थोड़े से टेंशन में आ गए। भाई कैमरे पर उनका टूटा हुआ दांत भी नजर आ गया जिसको देखकर फैंस हैरान रह गए। गोविंदा को देखकर फैंस की खुशियां सातवें आसमान पर मुंबई के इवेंट में गोविंदा को देखकर उनके चाहने वाले एक्साइटेड लेकिन कैमरे ने जो कैप्चर किया उसके बाद थोड़ी सी खलबलाहट सी मच गई।
दरअसल कैमरे में गोविंदा का टूटा हुआ दांत भी नजर आया। हंसते मुस्कुराते गोविंदा का टूटा दांत देखकर फैंस हैरान थे लेकिन अपने सुपरस्टार के लिए मोहब्बत कम नहीं है। कई लोगों ने जब कमेंट में पूछा कि गोविंदा का दांत कैसे टूटा तो एक फैन ने जवाब देते हुए लिखा ये कैसा सवाल है अगर इंसान 70 का होगा तो दांत टूटेगा नहीं क्या?
अन्य ने लिखा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उम्र के साथ-साथ ऐसा होता है। दूसरे ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? कई लोगों ने मजाक में कह दिया गोविंदा को जरूर बीवी ने मारा होगा। कमेंट सेक्शन में गोविंदा के फैंस उमड़े लेकिन फैंस जो है वो गोविंदा सर वी लव यू के साथ-साथ टूटे दांत को लेकर भी टेंशन में नजर आए।
चलिए प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो गोविंदा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। दूसरा उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। गोविंदा और सुनीता की अनबन की खबरें हेडलाइन में रहती है। लेकिन बेटी टीना का कुकिंग शो जो है उसमें वो आए। मां है ना में उसको सपोर्ट करने के लिए आए। शिल्पा शेट्टी के साथ नजर भी आए और इस इवेंट में चार चांद भी लगाते नजर आए।