Cli

तलाक’ के लिए तड़पा 45 का हीरो, वायरल तस्वीरों ने मचाया ‘बवाल’

Uncategorized

तलाक के लिए तड़पते एक्टर का कैमरे पर टूटा सब्र। रोते- बिलखते 45 के एक्टर ने जोड़ लिए हाथ। मांगी इंसाफ की भीख। डिवोर्स मिलने तक फिल्मों से दूरी बनाने का किया ऐलान। बीवी ही नहीं ससुराल वालों पर भी टॉर्चर करने के लगाए गंभीर आरोप।

मेंटल और की उल्टियों तक का किया सनसनीखेज खुलासा। एक्टर की हालत देख घबराए लोग। वायरल तस्वीरों ने मचाया बवाल। जी हां, इस वक्त ऑन कैमरा 45 साल के एक्टर के ब्रेकडाउन की कुछ तस्वीरें और कई शॉकिंग खुलासे तेजी से वायरल हो रहे हैं। कभी हाथ जोड़ते हुए तो कभी चीखते-चिल्लाते इंसाफ की भीख मांगते हीरो की इन दर्द भरी तस्वीरों ने चारों तरफ बवाल मचा दिया है और साउथ एक्टर की ऐसी मेंटल कंडीशन को देख फैंस चिंता में भी आ गए हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि तलाक के लिए तड़प रहा यह एक्टर रवि मोहन है। साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर रवि मोहन बीते लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ के कलेश के चलते खबरों का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन अब पहली बार एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुप्पी तोड़ी है और ऐसे कई खुलासे किए हैं जिसने सभी के पैरों तले जमीन खिसका दी है।

दरअसल पिछले काफी लंबे वक्त से रवि मोहन की शादीशुदा जिंदगी और मशहूर सिंगर और स्पिरिचुअल थेरेपिस्ट केनिशा फ्रांसिस के साथ उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थी। और अब इस पूरे मामले पर खुद एक्टर ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कई सनसनीखेज खुलासे कर सभी के होश उड़ा दिए हैं और इन खुलासों ने पूरी तमिल इंडस्ट्री को बड़ा झटका दे दिया है। रवि ने कहा कि बहुत हो गया है। मैं सालों तक चुप रहा। अब समय आ गया है कि लोग सोचते हैं कि रवि मोहन एक नरम दिल का इंसान है। मैं पहले ऐसा था लेकिन अब नहीं हूं।

यही नहीं आगे भी आंखों में आंसू लिए और दर्द में चीखते चिल्लाते एक्टर ने यह भी कहा कि लोग मेरे धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। जब मेरा तलाक हो जाएगा मेरा जीवन फिर से सामान्य हो जाएगा और जब मेरी बुलिंग बंद हो जाएगी तो मैं वापस लौट जाऊंगा। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय तक काम किया और ज्यादातर फिल्में सफल रही। इतना ही नहीं दर्द में तड़पती रवि मोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बीवी आरती के साथ-साथ ससुराल वालों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उनकी पत्नी उन पर जादू कर रही है जिसकी वजह से एक्टर को लगातार की उल्टियां भी होती हैं।

एक्टर ने दावा किया कि ऐसा उनके साथ उनकी जिंदगी में पहले कभी नहीं हुआ। अपनी तकलीफ का सच जमाने को बताते हुए रवि अपना आपा खोते हुए भी तस्वीरों में चीखते चिल्लाते साफ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस बात का जिक्र भी एक्टर रवि ने किया कि उनके बच्चों से भी उन्हें नहीं मिलने दिया जा रहा है।

गौर करने वाली बात तो यह भी है कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर ने अपनी जिंदगी को नर्क बताते हुए शादी में घुटन का जिक्र भी किया। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर दर्द साफ-साफ देखा जा सकता है।

45 साल के हीरो ने यह भी दावा किया कि उनके पास कोई पर्सनल बैंक अकाउंट नहीं है। जो एक था वह जॉइंट अकाउंट था। वह कोई भी पैसा नहीं निकाल सकते और जब भी वह पैसे निकालने की कोशिश करते हैं तो आरती के फोन पर मैसेज जाता है और फिर एक्टर को टॉर्चर किया जाता है। बहरहाल अब एक्टर के इन खुलास और तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का दिल पसीज गया है और सभी एक्टर की हिम्मत बढ़ाते हुए सब्र रखने की सलाह दे रहे हैं।

खैर देखना वाकई में होगा कि एक्टर की पर्सनल लाइफ में मचे तूफान का अंजाम क्या होता है और कब तक उन्हें न्याय मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *