Cli

बालिका वधू की इस एक्ट्रेस ने फिटकरी से खड़ी कर दी 24 करोड़ की कंपनी

Uncategorized

एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने ₹10 की फिटकरी से कमाए करोड़ों रुपए।

कलर्स चैनल प्रसारित होने वाली बालिका वधू का हर एक किरदार आज अपने जीवन में एक अच्छे मुकाम पर है। इस सीरियल की लीड कैरेक्टर अभी का घर में डायरेक्टर और प्रोडक्शन में अपना हाथ हाजमा करें मुकाम हासिल किया है एक नाम बनाया है तो इसी सीरियल में गाना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा अपनी कंपनी से 14 करोड रुपए कमा रही है वह भी एक छोटी सी चीज है एक छोटी सी फिटकरी जिससे एक्ट्रेस आज 14 करोड़ कमा रही है।

नेहा मर्दा अब फिटकरी से बने अंडरआर्म रोल-ऑन के प्रोडक्ट बनाती हैं और उसी की कंपनी चलाती हैं। इस बिजनेस की शुरुआत उन्होंने बाजार में आने वाले 10 रुपये की फिटकरी से की थी। बाजार से उन्होंने फिटकरी खरीदी और उसे क्रिस्टल फॉर्म बनाकर रोल-ऑन के लिए इस्तेमाल किया। इस कंपनी की शुरुआत नेहा मर्दा ने पति और भाई के साथ मिलकर की, जिसका आज महीने में करोड़ों का टर्नओवर है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने शर्क टैंक इंडिया में अपने आइडिया को पिच किया।नेहा मर्दा ने बताया था कि प्रेग्नेंसी के बाद उन्हें अपने ही शरीर से अजीब से बदबू आने लगी थी। उन्हें अजीब सा महसूस होने लगा था। एक एक्टर होने के नाते इस बदबू के कारण उनका आत्मविश्वास ही डगमगाने लगा था। नेहा के मुताबिक, उन्होंने हर तरह की चीजें इस्तेमाल कीं, डियो भी लगाए क्योंकि बाजार में उन्हें कोई ऑर्गेनिक प्रोडक्ट नहीं मिला।

तब उन्होंने पति और भाई के साथ मिलकर फिटकरी बेस्ड अंडररआर्म रोल-ऑन बनाया। इसके लिए उन्होंने तीन साल तक रिसर्च की और प्रोडक्ट को लॉन्च करने से पहले उसे डेवलप किया। देखा कि उसमें क्या-कुछ एड किया जा सकता है और ग्राहकों के लिए फायदेमंद बनाया जा सकता है। यह रोल-ऑन न सिर्फ शरीर की बदबू दूर करता है बल्कि बैक्टीरिया भी मारता है और ऐसा दावा नेहा मर्दा ने किया है।

एक्ट्रेस ने बताया था कि रोल-ऑन की क्वालिटी और फॉर्मुलेशन को सुधारने के लिए उन्होंने इसकी कीमत 99 रुपये से बढ़ाकर 999 रुपये कर दी। हालांकि, इसके कारण वह शुरुआत में ग्राहकों के निशाने पर भी आ गई थीं और काफी कुछ सुनना पड़ा।

लेकिन उसके बाद 10 महीनों में ही नेहा मर्दा की कंपनी का रेवेन्यू 14 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *