Cli

बच्चे पैदा नहीं कुत्ते पालो…! 53 की एक्ट्रेस का बयान हुआ वायरल

Uncategorized

क्या बच्चों की जिम्मेदारी से तंग हुई मशहूर एक्ट्रेस औलाद से अच्छा कुत्ते पालने की दी सलाह तो जेंजी जनरेशन को शादी ना करने का भी दिया ज्ञान दूसरी शादी के 26 साल बाद की दिल की बात एक्ट्रेस के खुलासे ने चारों तरफ मचाई सनसनी बच्चों को जानवर से कंपेयर करने पर भड़के सोशल मीडिया के लोग जी हां इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक 53 साल की मशहूर एक्ट्रेस का एक शॉकिंग खुलासा तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सबसे पहले आपको बता दें कि 53 साल की उम्र में शादी बच्चों और जिम्मेदारियों पर विवादित स्टेटमेंट देने वाली एक्ट्रेस शेफाली शाह हैं। सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी की दुनिया तक अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबको इंप्रेस करने वाले शेफाली शाह ने हालिया इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसने ना सिर्फ लोगों के होश उड़ाए बल्कि एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करने का मौका भी दे दिया है। गौर करने वाली बात है कि सीनियर एक्ट्रेस ने सिर्फ कुत्तों से ही बच्चों को कंपेयर नहीं किया बल्कि जेंजी जनरेशन की लड़कियों को शादी ना करने का भी ज्ञान दिया और एक दो नहीं कई कई शॉकिंग खुलासे करने वाली शेफाली ने अब हर किसी का ध्यान भी अपनी तरफ खींच लिया है।

दरअसल लेटेस्ट मीडिया इंटरेक्शन के दौरान 53 साल की शेफाली ने बेबाकी से बातचीत के दौरान शादी रिश्तों और बच्चों के बारे में अपनी राय खुलकर पेश की। रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते हुए सबसे पहले अपनी बातचीत में शेफाली ने जेंजी लड़कियों को शादी से तौबा करने की सलाह दी।

यानी कि नो मैरिज पॉलिसी के साथ रहने की हिदायत दी। आगे एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप खुद बच्चे हो तब ऐसा बिल्कुल ना करें। भगवान के लिए आपको तो यह भी नहीं पता होता कि आपको आपकी कोहनी पसंद है या अपना बैक। इसलिए थोड़ा सब्र रखें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको लोगों से मिलना चाहिए और उन्हें समझना चाहिए। मैं हमेशा यही कहती हूं कि अगर आप शादी जैसी संस्था में यकीन नहीं रखते तो मेरा यकीन मानिए यह बहुत मेहनत का काम है। इसलिए प्लीज ऐसा ना करें। शादी करके पीछे हटना सही नहीं है। आप इतने समझदार तो हो कि यह फैसला खुद ले सके। वेल शेफाली यहीं नहीं रुकी। आगे भी एक्ट्रेस ने शादी और परिवार की जिम्मेदारियों के बारे में बात करते हुए मजाक अंदाज में यह तक कह दिया कि हो सकता है लोग मुझे इस बात के लिए ट्रोल करें।

लेकिन मेरा मानना है कि बच्चे पैदा करने से बेहतर है कि आप कुत्ते पालें। तो सुना आपने बच्चों को कुत्ते से कंपेयर करने पर खुद 53 साल के शेफाली ने इस बात की शुरुआत में यह साफ कर दिया था कि इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा सकता है।

लेकिन शेफाली ने फिर भी इस बात पर जोर दिया कि जानवर बिना शर्त के प्यार करते हैं। पेट डॉग्स अनकंडीशनल प्यार और सुकून देते हैं। एक्ट्रेस ने आगे भी कुत्ते पालने का एक्सपीरियंस बताया।

काफी सुखद होता है और वह आपको कभी अकेला महसूस नहीं होने देते। बहरहाल अब इस खुलासे के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा शेफाली पर फूट रहा है और बच्चों और कुत्ते को कंपेयर करने पर लोग खूब भड़क रहे हैं। तो बहुत से लोग एक्ट्रेस के इस इमोशंस और फीलिंग को समझकर उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *