पैसों के ढेर के नीचे दबे जिग्नेश कविराज। तस्वीर और वीडियो ने मचाया बावल।
जी हां गुजरात के जाने माने कलाकार जिग्नेश कविराज पैसों के ढेर के नीचे दब गए हैं। और यह हम नहीं एक वायरल वीडियो कह रहा है। अभी-अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जिग्नेश कविराज पूरे के पूरे पैसों के देर के नीचे दबे हुए नजर आ रहे हैं।
गुजरातमें ‘लोक डायरो’ का अपना एक अलग ही महत्व है, लेकिन हाल ही में जूनागढ़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. मशहूर भजन गायक जिग्नेश कविराज के कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से हो रहा है, जिसमें भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने इस कदर पैसों की बारिश की कि गायक नोटों के ढेर में ढंक गए.
इसके बावजूद वह पूरी तन्मयता से भजन गाते रहे, जो इस कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा बना हुआ है.यह विडियो भागवद् ज्ञान यज्ञ के दौरान का माना जा रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही जिग्नेश कविराज ने सुर छेड़े, वहां मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होकर मंच की ओर बढ़ने लगी. फिर देखते ही देखते लोग बोरियों और थैलों में भरकर लाए नोट हवा में उड़ाने लगे।
कहां जा रहा है कि याग्निक के प्रोग्राम के दौरान लोगों ने इतने पैसे जिग्नेश कविराज कि उनके करीब पैसों का एक ढेर बन गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो गुटों में बांट दिया है. जहां कुछ नेटिजन्स इसे भव्य परंपरा मान रहे हैं, तो कई लोग पैसे उड़ाने को दिखावा बता रहे हैं. बढ़ते विवाद के बीच आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह पैसा भजन गायक की निजी कमाई नहीं है. इसका उपयोग गौसेवा, धार्मिक कार्यों और सामुदायिक कल्याण के लिए किया।