द स्किन डॉक्टर सोशल मीडिया पर यह पेज शायद आपने देखा हो। इसके यूजर का असली नाम है डॉ. नीलम सिंह। नीलम खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर बताते हैं। फिलहाल यह कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। कारण है फेक न्यूज़। कथित फेक न्यूज़। नीलम ने बिजनेसमैन संजय कपूर के परिवार से जुड़ी कुछ गलत जानकारियां शेयर की थी। इसी आरोप में 13 मई को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
हालांकि उसी दिन रात में इनको बेल भी मिल गई थी। बेल के बाद नीलम ने लिखा कि मुझे एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जबकि मुझे लगता था कि इस केस में कोई दम ही नहीं है। रात 10:00 बजे मुझे जमानत मिल गई। माननीय जज ने साफ कहा कि उन्हें इस मामले में कोई अपराध नजर नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें किसी गलत इरादे की बात नहीं दिखती और उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर मुझे गिरफ्तार ही क्यों किया गया। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन मेरा समर्थन किया।
इस केस की पूरी बात मैं किसी और दिन विस्तार से लिखूंगा। फिलहाल मैं सिर्फ अपने सभी शुभचिंतकों को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं। संजय ने तीन शादियां की थी। पहली नंदिता मेहतानी से, दूसरी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से और तीसरी शादी की थी प्रिया सचदेवा से। स्किन डॉक्टर उर्फ़ नीलम के खिलाफ प्रिया सचदेवा ने केस किया था। केस दिल्ली के वसंत कुछ थाने में दर्ज किया गया था। प्रिया का आरोप है कि नीलम ने कपूर फैमिली से जुड़े कुछ गलत फैक्ट्स और दावे पेश किए जो उनकी इमेज और कोर्ट में चल रहे दूसरे केसेस पर असर डाल सकते हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नीलम ने कई पोस्ट में संजय कपूर की वसीयत पर सवाल उठाए थे। नीलम ने कथित तौर पर एक पोस्ट में लिखा था कि संजय की वसीयत उनकी मौत से सिर्फ 3 महीने पहले बनाई गई थी। जिसमें उनकी पूरी संपत्ति उनकी पत्नी प्रिया सचदेवा के नाम कर दी गई थी। एक दूसरे पोस्ट में नीलम ने संजय कपूर की मौत की वजह कार्डियक फेलियर बताए जाने पर भी शक जताया था। विवादित पोस्ट तो कई हैं लेकिन पुलिस ने फिलहाल यह क्लियर नहीं किया है कि नीलम को पर्टिकुलर किस पोस्ट के बेसिस पर गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलम सिंह पेशेस स्किन डॉक्टर हैं। एक्स पर उनके करीब 10 लाख फॉलोवर्स हैं। Instagram पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उनकी ठीक-ठाक रीच है। अब संजय कपूर केस पर बात कर लेते हैं। जून 2025 में संजय कपूर की इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान मौत हो गई थी।
उस वक्त उनकी उम्र थी 53 साल। मौत का कारण बताया गया था कार्डियक अरेस्ट को। उनकी मौत के बाद प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने पीछे 300 करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए थे। करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय की तीसरी पत्नी यानी कि प्रिया कपूर पर फर्जी वसीयत बनवाने का आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट में यह दावा किया कि प्रिया सचदेवा ने उनके पिता की एक फर्जी वसीयत तैयार की जिसमें संपत्तियों की जो लिस्ट है वह आधी-अधूरी है।
इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रिया के संजय कपूर की प्रॉपर्टी बेचने पर रोक लगा दी यानी कि प्रिया संजय कपूर वाली प्रॉपर्टी बेच नहीं पाएंगी। उसे फ्रीज़ कर दिया था। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी 12 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उनकी मांग है कि जब तक प्रॉपर्टी से जुड़ा जुड़ा सारा विवाद निपट ना जाए, सॉल्व ना हो जाए तब तक प्रिया कपूर और दूसरे लोग आर के फैमिली ट्रस्ट के कामकाज में दखल नहीं दें। रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा था कि अब हम एक ऐसे विवाद में आ चुके हैं जिसके सामने महाभारत भी छोटी लगेगी। हम इस मामले को देखेंगे। इन्हीं विवादों को लेकर नीलम सिंह ने संजय कपूर की फैमिली और उनकी डेथ पर आरोप लगाए थे। कुछ दावे किए थे। कथित तौर पर। 13 मई को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उसी दिन रात में उन्हें बेल भी दे दी गई थी। इस खबर में फिलहाल इतना ही। मेरा नाम है विभारी। देखते रहिए द लेलन टॉक।