शेफाली जरीवाला ने गोरे होने के लिए नहीं ली कोई भी ट्रीटमेंट।
कांटा लगा गीत से युवाओं में लोकप्रिय होने वाली शेफाली जरीवाला की अचानक हुए निधन से लोगों में काफी चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की निधन की वजह को लेकर अलग-अलग प्रयास लगाए जा रहे थे जिसमें से एक था कि उन्होंने गोरे होने के लिए और कम उम्र का दिखाने के लिए ट्रीटमेंट और दवाई ली।
हालांकि इतनी महीना बाद आप उनके पति और एक्टर परग त्यागी ने इस बात पर बड़ा खुलासा किया है उनका दावा है कि उनकी बीवी शेफाली जरीवाला नहीं कभी भी गोरा होने के लिए कोई भी दवाई या ट्रीटमेंट नहीं ली है।
एक इंटरव्यू के दौरान पराग ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही इन बातों को सुनकर वह हैरान है उन्होंने लोगों से अपील की कि वह व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर भरोसा ना करें।
आगे अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा शेफाली एक नॉर्मल लाइफस्टाइल जीना पसंद करती थी और वो हमेशा घर का बना खाना खाती थी। उन्होंने कहा , ‘हम लोग नॉर्मल खाना खाते थे। दाल, सब्जी, रोटी सब कुछ। प्रोटीन का इनटेक ज्यादा था लेकिन बाकी सब कुछ सामान्य था। इस समय वह अपने पूरे जीवन में सबसे ज्यादा फिट थीं।’ उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे परिवार एक साथ भोजन का लुत्फ उठाता था
व्हाट्सएप पर पहले अफवाह के बारे में हंसते हुए एक्टर ने कहा कि प्लीज मुझे भी बता दो अगर जवान रहने के लिए कोई इंजेक्शन है तो। इस बात को लेकर एक्टर ने रतन टाटा का उदाहरण दिया। अगर ऐसा होता तो रतन टाटा जी भी आज जिंदा होते।’ पराग ने स्वीकार किया कि हालांकि लोग ऑनलाइन तरह-तरह की अटकलें लगाते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने इस स्थिति को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘जब आना होता है तो आना होता है। आप इसे कंट्रोल नहीं कर सकते।’