Cli

धुरंधर से भी बड़ा प्रोजेक्ट, इस भगवान के रूप में दिखेंगे रणवीर।

Uncategorized

रणवीर सिंह आदित्यधर की धुरंधर के बाद किस फिल्म में नजर आने वाले हैं? इस पर सबकी नजर है। चर्चा है कि उनकी अगली फिल्म प्रलय है। यह ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स पर बेस्ड फिल्म है और खबर थी कि रणवीर के प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स के बैनर की यह पहली फिल्म होगी। हालांकि अभी इसके बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है।

इस सारी कशमकश के बीच रणवीर से जुड़ी एक और फिल्म की खबर आ गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने मशहूर लेखक अमीष त्रिपाठी के फेंटसी नवेल सीरीज में शामिल द इमोरिटल्स ऑफ मिलूहा के राइट्स खरीद लिए हैं। इसके लिए उन्होंने मोटी रकम चुकाई है और वो बिरला स्टूडियोज के साथ मिलकर इस पर एक ग्रैंड स्केल माइथोलॉजिकल ट्रिलजी बनाएंगे।

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि फिलहाल इस फिल्म की लिखाई का काम चल रहा है और अनन्या बिरला और रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट पर जी जान से जुट गए हैं। इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया रणबीर लंबे समय से मेलूहा को बड़े पर्दे पर लाना चाहते थे। हाल ही में इसके राइट्स खरीद लिए गए हैं और अब इस प्रोजेक्ट पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है। मेकर्स इसे एक बड़े सिनेैटिक यूनिवर्स की तरह बना रहे हैं और इस कहानी को तीन फिल्मों में दिखाने की प्लानिंग है। राइटिंग वर्क शुरू हो चुका है। टीम इसका स्क्रीनप्ले और मलूहा की दुनिया को तैयार कर रही है। उम्मीद है कि फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग साल 2028 में शुरू हो जाएगी। अमीष त्रिपाठी का यह नवेल है तो फिक्शन मगर भगवान शिव इस नवेल ट्रिलॉजी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह इस पर बन रही सिनेैटिक ट्रिलॉजी में भगवान शिव का पात्र करेंगे। इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया डायरेक्टर का नाम अभी तय नहीं हुआ है। जैसे ही स्क्रिप्ट वर्क पूरा होगा डायरेक्टर का नाम तय किया जाएगा इस वक्त पूरा फोकस फिल्म का मटेरियल डेवलप करने पर है।

इसके उलट वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट इस बात को खारिज कर रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमीष त्रिपाठी ने इस पब्लिकेशन से चर्चा में कहा शिवा ट्रिलजी के राइट्स मेरे पास है। अब तक किसी के भी साथ कोई डील नहीं हुई है। निश्चित तौर पर मैं रणबीर सिंह का फैन हूं और उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मगर यह खबर सही नहीं है। यह फ़िक्शन फैंटसी नवेल है जो 1900 बीसी के भारत की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है। भगवान राम ने सदियों पहले मलुहा नाम का राज्य बसाया था। फिर इस राज्य और इसके सूर्यवंशी शासकों पर बड़ा संकट आ गया। उनकी सबसे पवित्र नदी सरस्वती सूखने लगी।

पूर्व में रहने वाले चंद्रवंशी नागाओं के साथ मिलकर भयानक हमले करने लगे। अब सूर्यवंशी उस भविष्यवाणी के सहारे हैं जिसके मुताबिक जब अत्याचार चरम पर होगा तब तिब्बत से एक नायक सामने आएगा। नाम है शिवा। वो सूर्यवंश की मदद करता है। इस सीरीज में तीन नवेल्स हैं। ये है द इमोरटल्स ऑफ मलूहा, द सीक्रेट ऑफ नागाज़ और द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज़। इन तीनों को सामग्र रूप से शिवा ट्रिलजी कहा जाता है। अभी इस फिल्म पर विरोधाभास बना हुआ है। रणवीर सिंह या मेकर्स की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं वैरायटी इंडिया के मुताबिक ऑथर अमीष त्रिपाठी किसी भी तरह की डील से इंकार कर रहे हैं। स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। मगर यदि यह फिल्म बनती है तो रणबीर सिंह पहली बार माइथोलॉजिकल कैरेक्टर में नजर आएंगे। रही बात डायरेक्टर की तो आदित्यधर भी धुरंधर के बाद एक माइथोलॉजिकल फिल्म ही बनाना चाहते हैं।

उनकी द इम्मरल ऑफ अश्वत्थामा से तो वो मूव ऑन कर चुके हैं। अब शायद इमोरटल ऑफ मलूहा में उनकी रुचि जाग जाए। हालांकि यह तो वक्त ही बताएगा कि 3100 करोड़ फिल्म देने वाली एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी इस फिल्म में वापसी करती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *