जर्मन इनफ्लुएंसरर और मॉडल लीजलेज इंडिया में वायरल हो चुकी हैं। बीते दिनों विराट कोहली ने उनकी इंस्टा पर एक ग्लैमरस फोटो को लाइक किया था। जिसके बाद से हर ओर लीजलेज की चर्चा होने लगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में लीजलेज ने विराट कोहली को लेकर बात की। इन्फ्लुएंसरर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें विराट कोहली के अपनी फोटो लाइक करने की जानकारी नहीं थी। बाद में जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट देखे तब वह जान पाई।
यह मोमेंट उनके लिए अनरियल जैसा था। फिल्मी मंत्रा संग बातचीत में लीजलेस ने बताया कि इंडिया और जर्मनी में इस चीज को अलग तरह से देखा गया। जहां इंडिया में लाइक कंट्रोवर्सी के बाद लोगों ने कहा कि कौन है लीजलेस। वहीं जर्मनी में हेडलाइंस यह थी कि कौन है विराट कोहली। इन्फ्लुएंसरर के मुताबिक जर्मनी में क्रिकेट ज्यादा पॉपुलर नहीं है। लीजलेज ने विराट कोहली को ट्रोल करने वालों को जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर का उनकी फोटो लाइक करने के पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। ना ही वे मीडिया कवरेज चाहते थे।
उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था। लीजलेज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे क्रिकेट की इमेज को खराब ना करें। उन्होंने किंग कोहली को एशिया का मैसी और रोनाल्डो कहा है। इंटरव्यू के दौरान लीजलेज ने एक शॉकिंग खुलासा भी किया। उन्होंने दावा किया कि कुछ जर्नलिस्ट ने कोहली के खिलाफ नेगेटिव बोलने के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए थे। वह कहती हैं, कुछ लोग चाहते थे कि मैं विराट कोहली पर कीचड़ उछालू।
वह बातें बोलूं जो कोहली ने कभी नहीं की। लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? वह मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं। लिजलेलेज ने कहा कि लाइक कंट्रोवर्सी ने उनके करियर को बूस्ट करने में मदद की है। उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स ऑफर आने लगे हैं। रियलिटी शोज़, ब्रांड कोलैबोरेशन और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट के लिए उन्हें अप्रोच किया गया। उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई है। लेकिन वो कोई भी ऐसा प्रोजेक्ट नहीं करेंगी जो उनकी वैल्यू के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम मिलेगा तो वह करने को राजी हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है, कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड के दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।