Cli

टूटी 3 शादियां.. नहीं पछतावा’सुपरस्टार की मां को मिली नफरत

Uncategorized

एक के बाद एक टूटी तीन शादियां। एक्ट्रेस को नहीं रत्ती भर पछतावा। सुपरस्टार की मां को मिली नफरत। लोगों के तानों ने कर दिया बुरा हाल। बुढ़ापे में छलका दर्द। फैंस को सुनाया हालेल दिल।

सुनने वालों के उड़ गए होश। कभी किसी ने अनलकी कहा तो कभी किसी ने टूटी शादियों का पूरा दोष उन्हीं पर डाल दिया। किसी ने कहा वो रिश्ते निभा नहीं पाई। तो किसी ने उनकी शादी को सिर्फ गॉसिप्स का हिस्सा बना दिया।

लेकिन सालों तक चुप रहने वाली उस मशहूर एक्ट्रेस ने अब आखिरकार अपनी खामोशी तोड़ दी है। और जब उन्होंने सच बताया तो लोगों की सोच पर ही सवाल खड़े हो गए। हम बात कर रहे हैं नीलमा अजीम की जो सिर्फ शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां नहीं बल्कि अपने दौर की एक बेहद टैलेंटेड और दमदार एक्ट्रेस भी रही हैं। लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही।

तीन शादियां, तीन रिश्तों का टूटना और हर बार लोगों ने उंगली सिर्फ नीलिमा पर उठाई। अब एक इंटरव्यू में नीलिमा ने उस दर्द को खुलकर बयां किया है जिसे वह सालों से अंदर दबाकर बैठी हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग बिना सच्चाई जाने कैसे जजमेंट पास कर देते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन किसी ने उनकी फोटो पर कमेंट किया और फिर जो उन्हें महसूस हुआ उन्होंने सब कुछ बताया। एक्ट्रेस ने कहा शराब पीकर क्या हाल हो गया है जबकि मैं तो शराब पीती भी नहीं।

सोशल मीडिया पर बिना किसी की सच्चाई जाने कमेंट किए जाते हैं। मैंने सिंपल आदमियों से शादी की थी जिनके पास कोई पैसा नहीं था। लेकिन वह शानदार इंसान थे और बहुत टैलेंटेड भी थे। मैंने कभी अमीर होने या मटेरियलिस्टिक चीजों के लिए शादी नहीं की।

फिलमाबा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शादी से उनका करियर आगे बढ़ेगा या कोई बिजनेस फायदा मिलेगा। उन्होंने हमेशा अपने दम पर काम किया। थिएटर किया, टीवी किया, डांस किया, शो होस्ट किए और बतौर एक्ट्रेस 24 बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी अपने नाम किए। लेकिन अफसोस लोगों ने उनकी मेहनत से ज्यादा उनकी टूटी शादियों को याद रखा।

सबसे ज्यादा दर्द अनलिमा को इस बात का है जो बिना उनकी साइड सुने उन्हें गलत ठहराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कभी अपनी कहानी दुनिया के सामने नहीं लाए। लेकिन अब उन्हें लगता है कि सच बोलना जरूरी है क्योंकि अगर चुप रहते हैं तो लोग आपकी कहानी अपने हिसाब से लिख देते हैं। आपके फैक्ट्स को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता है और धीरे-धीरे आपकी इमेज ही बदल जाती है।

जानकारी के लिए बता दें नीलिमा की पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी। जिनसे उनके बेटे शाहिद कपूर हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में राजेश खट्टर आए जिनसे उन्हें बेटा ईशान खट्टर हुआ। फिर उन्होंने रजा अली खान से शादी की। हालांकि उनकी तीनों शादियां ज्यादा लंबी नहीं चली लेकिन एक चीज कभी नहीं टूटी अपने बच्चों के साथ उनका रिश्ता।

जैसा कि सभी जानते हैं आज शाहिद और ईशान दोनों अपनी मां के बेहद करीब हैं। सौतेले भाई होने के बावजूद दोनों की बॉन्डिंग शानदार है और इसकी सबसे बड़ी वजह खुद नीलिमा है। उन्होंने अपने दोनों बेटों को अच्छे संस्कार और एक दूसरे से प्यार करना और इज्जत करना बखूबी सिखाया है और आज उनका बॉन्ड वाकई कमाल का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *