कहां जाता है कि मसानिया कब्रिस्तान के आसपास कुछ खाना नहीं चाहिए कुछ अच्छा काम नहीं करना चाहिए लेकिन क्या हो अगर आपसे कहा जाए की भारत में एक ऐसा शहर है जहां पर कब्रिस्तान के बीच यानी की कब्र के बीच रेस्टोरेंट है।
जी हां भारत के गुजरात राज्य में एक ऐसा शहर है जहां कब्रिस्तान के बीच कब्र के बीच रेस्टोरेंट पर यहां लोग शौक से नाश्ता करने के लिए आता है। यह शहर अहमदाबाद है।अहमदाबाद में स्थित लकी रेस्टोरेंट एक ऐसी ही जगह है, जहाँ आप चारों ओर 26 कब्रों से घिरे माहौल में स्वादिष्ट चाय के साथ जैम वाला मस्का बन या दक्षिण भारतीय व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।
लाल दरवाजा इलाके में स्थित प्रतिष्ठित सिदी सैयद की जाली के बिल्कुल पास इस जगह पर चाय की चुस्की लिए बिना पुराने अहमदाबाद की यात्रा अधूरी है। लोग कब्रिस्तान जाने से हिचकिचाते हैं, लेकिन यहां उन्हें नाश्ता करते हुए आपस में बातचीत करते देखा जा सकता है।
इस रेस्टोरेंट की शुरुआत 1950 में ए.जे. मोहम्मद ने की थी, जो पहले एक कब्रिस्तान के बाहर एक छोटा सा स्टॉल चलाते थे। रेस्टोरेंट की शुरुआत के बारे में बात करते हुए कैशियर रजाक मंसूरी ने कहा, “मैं पिछले 17 सालों से यहां काम कर रहा हूं। यह रेस्टोरेंट अनोखा और अद्भुत है। यहां 26 कब्रें और दो पेड़ हैं जिन्हें बिना छेड़े उनके चारों ओर बैठने की व्यवस्था की गई है।
ताज्जुब की बात है की आपने विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट एमएफ हुसैन का नाम तो सुना ही होगा, वो भी यहां रोजाना आया करते थे। उन्हें इस रेस्टोरेंट का अनुभव इतना अच्छा लगा कि उन्होंने यहां के मालिक को अपने द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग भी गिफ्ट के तौर पर दी थी। आज वो पेंटिंग इस रेस्टोरेंट की शोभा बढ़ा रही है।