इस वक्त फैशन इंडस्ट्री में मेटा गाला के चर्चे चल रहे है, किस को इन्वाइट मिला, किसने क्या पहना इसकी ही बात चल रही है। ईशा अंबानी से लेकर मनीष मल्होत्रा तक सबके लूक अब तक सामने आ चुके है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है।

हम बात कर रहे है नीना गुप्ता और गजराज राव की।बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस Met Gala के रेड कार्पेट पर फिल्म ‘बधाई हो’ में अपने को-स्टार गजराज राव के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.

दोनो के 7 मेट गाला रेड कार्पेट लुक सामने आए हैं, जो एक से बढ़ कर एक हैं. जहां एक फोटो में ‘बधाई हो’ के मिस्टर & मिसेज कौशिक नॉर्मल साड़ी और शर्ट-पैंट के साथ चम्मचों से बनी लॉन्ग जैकट पहने हुए हैं. इसके साथ ही उनके सिर पर स्टील का एक मटका रखा हुआ है.

एक लुक में नीना गुप्ता और गजराज राव इन्हीं में से एक तस्वीर में नीना गुप्ता और गजराज भारत के एक राजा और रानी के भेष में रेड कार्पेट पर नजर आ रहे हैं. एक और दूसरी तस्वीर में मिस्टर & मिसेज कौशिक मेट गाला रेड कार्पेट पर आदिवासी समुदाय के किंग और क्वीन बने हुए दिखे.

हालांकि आपको बता दे की ये ai तस्वीर है।AI से बनी ये लाजवाब तस्वीरें शेयर करते हुए गजराज राव को टैग करके नीना गुप्ता ने एक कैप्शन लिखा, ‘हाहा…सब अच्छे लग रहे हैं गजराज राव. Repost gajraj rao. सोचिए, एक पैरेलल यूनिवर्स में मिस्टर और मिसेज कौशिक को मेट गाला का इनवाइट मिला