Cli

सोनम कपूरने दूसरे बेटे का रखा अनोखा नाम! क्या है मतलब ?

Uncategorized

एक्ट्रेस सोनम कपूर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वह दो बेटों की मां बन चुकी हैं। उनके बड़े बेटे का नाम वायु है। अब एक्ट्रेस ने छोटे बेटे के नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इसमें सोनम ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम क्या रखा है।

साथ ही बेटे की झलक भी शेयर की है। सोनम कपूर के दूसरे बेटे का नाम सोनम ने पोस्ट कर लिखा। एकादशी के पवित्र दिन भगवान विष्णु की कृपा से हमारे घर दूसरा बेटा हुआ। प्यार और आभार के साथ हम वेलकम करते हैं रुद्र लोक कपूर आहुजा का। वेदों में रुद्र यानी रूठ से बना है जिसका मतलब होता है दहाड़ना।

शक्तिशालियों में सबसे ज्यादा शक्तिशाली वो जो दुखों को मिटा दे। तूफान सांस के पीछे की दिव्य शक्ति। यह वायु से बहुत कनेक्टेड है। वह प्राण जो सभी जीवों [संगीत] में बहती है। हमारे पहले बेटे का नाम वायु है। जो जीवन के पालक हैं। रुद्र के साथ यह निरंतरता का उदय होता है। अपने नाम की तरह रुद्र निडर दयालु शक्ति लाइट के फोर्स बने। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार के साथ सोनम, आनंद, वायु और रुद्र।

इसी के साथ सोनम ने फोटो शेयर की हैं। जिनमें उन्होंने रुद्र की झलक दिखाई है। एक फोटो में सोनम रुद्र को सीने से लगाए दिखी। वहीं दूसरी फोटो में आनंद ने रुद्र को हाथों में लिया था। फोटो में उनके बड़े बेटे वायु भी नजर आए। कपल की यह फुल फैमिली फोटो वायरल है। सभी इसमें खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि सोनम ने 29 मार्च 2026 को बेटे रुद्रलोक को जन्म दिया था। वहीं उन्होंने अगस्त 2022 में बड़े बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम और आनंद अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। सोनम और आनंद इनकी शादी 2018 में हुई थी और अब लगभग दोनों की शादी को 8 साल हो चुके हैं। फिलहाल आप क्या कहना चाहेंगे सोनम कपूर के बेटे के नाम को लेकर? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *