Cli

ऐश्वर्या राय को मिला खास सम्मान। बच्चन बहू की शान में लगे चार चांद।

Uncategorized

ऐश्वर्या राय को मिला खास सम्मान। बच्चन बहू की शान में लगे चार चांद। जिस समुदाय से रखती है नाता उसी समाज से सम्मानित हुई है ऐश्वर्या। कांस रवाना होने से ठीक पहले वायरल हुई तस्वीरें। गुलाबी साड़ी में रॉयल क्वीन लगी बच्चन बहू। सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े मंच यानी कांस फिल्म फेस्टिवल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसी के साथ शुरू हो गया है इंतजार बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय के रॉयल दीदार का।

13 मई से एकांश फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है और फैंस अभी से इंतजार कर रहे हैं यह देखने का कि इस बार ऐश्वर्या कौन सा फैशन एक्सपेरिमेंट कांस के रेड कारपेट पर शोकेस करेंगी। लेकिन इससे ठीक पहले ऐश्वर्या इंटरनेट पर एक और खास वजह से छा गई हैं। वजह बना है अपने ही बंट समाज से मिला एक बड़ा सम्मान। यह तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन बंट समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

और इसी समाज ने बच्चन बहू को वूमेन ऑफ सब्सटेंस की उपाधि देकर सम्मानित किया। हालांकि कहानी में ट्विस्ट यह है कि तस्वीरें हाल फिलहाल की नहीं बल्कि 8 साल पुरानी हैं। जी हां, साल 2018 में जब ऐश्वर्या कांस के ग्लोबल मंच पर भारत और भारतीय सिनेमा को रिप्रेजेंट करने की तैयारी कर रही थी। उन्हीं दिनों में ऐश्वर्या को पुणे में बंट संघ की तरफ से यह खास सम्मान दिया गया था। उन्हें वुमेन ऑफ सब्सटेंस यानी कि मजबूत व्यक्तित्व वाली महिला की उपाधि से सम्मानित किया गया था। ऐश्वर्या को यह सम्मान अपने टैलेंट, शालीनता, संस्कार और सामाजिक कार्यों से देश और अपने समुदाय का नाम रोशन करने की वजह से मिला था।

ऐश्वर्या को सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि ग्रेस, वैल्यूस और सक्सेस की परफेक्ट एग्जांपल मानते हुए वुमेन ऑफ सब्सटेंस की उपाधि से सम्मानित किया गया था। और अब 8 साल बाद इन्हीं तस्वीरों को ऐश्वर्या के एक फैन पेज ने कांस 2026 का आगाज होने से ठीक पहले एक बार फिर से वायरल कर दिया है जो कि हर किसी का ध्यान बटोर रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में ऐश्वर्या का बेहद रॉयल, ट्रेडिशनल और एलगेंट लुक नजर आ रहा है। उन्होंने फ्यूशिया और मॉब कलर के कॉम्बिनेशन का खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है जो कि उनके लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।

स्ट्रेट ओपन हेयर, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और पिंक लिप शेड ने बच्चन बहू की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। मिनिमल ज्वेलरी और शालीन अंदाज में ऐश्वर्या का पूरा लुक रॉयल इंडियन ब्यूटी वाला वाइफ दे रहा था। इस दौरान ऐश्वर्या ने बंटेरा भवन का उद्घाटन भी किया। स्टेज पर मौजूद सभी बड़े बुजुर्गों को हाथ जोड़कर नमस्ते करती ऐश्वर्या ने अपने संस्कारों से भी लोगों का दिल जीत लिया। वायरल हो रही इन तस्वीरों पर ऐश्वर्या के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बात करें 13 मई से शुरू होने जा रहे कांच फिल्म फेस्टिवल की तो हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या ब्यूटी ब्रांड लॉरेयल की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते इस मेगा इवेंट में शिरकत करेंगी। ऐश्वर्या के अलावा आलिया भट्ट और अदिति राव हैदरी भी कांस के रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाने वाली हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *