ऋषि कपूर की के बाद बदली नीतू की जिंदगी। काम पर लौटी तो लोगों ने उछाला कीचड़। समाज के तानों ने नीतू के जख्मों पर छिड़का नमक। ऋषि कपूर की मौत के 6 साल बाद पहली बार छलका नीतू कपूर का दर्द।
एक्ट्रेस ने बताया फिल्मों में वापसी का असली सच। नीतू कपूर का दुख सुन फैंस भी हो गए हैरान। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर ऋषि कपूर के निधन ने ना सिर्फ कपूर परिवार को बल्कि पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। साल 2020 में जब ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा, तब हर किसी की आंखें नम हो गई थी, और कपूर परिवार तो मानो सदमे में आ गया था।
उनकी पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिदिमा कपूर पूरी तरह टूट गए थे। उस दुख की घड़ी में भी नीतू कपूर को एक ऐसी चीज का सामना करना पड़ा, जिसकी शायद उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी। सोशल मीडिया ट्रोलिंग, जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। पति के गुजर जाने के बाद जब नीतू कपूर ने खुद को संभालने के लिए दोबारा काम करना शुरू किया, तो लोगों ने उन्हें जज करना, ताने मारना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि पति के जाते ही फिल्मों में वापस आ गई, तो किसी ने उनके लगातार काम करने के फैसले पर सवाल उठा दिए। नीतू कपूर ने बताया कि लोगों को उनकी जिंदगी की सच्चाई नहीं पता थी।
अब पहली बार नीतू कपूर ने इस दर्द पर खुलकर बातचीत की है। सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नीतू कपूर ने बताया कि आखिर उन्होंने काम पर लौटने का फैसला क्यों किया था। उन्होंने कहा कि वह थेरेपी में ज्यादा विश्वास नहीं रखती। उनका मानना है कि इंसान को खुद अपनी ताकत से मुश्किलों से बाहर निकलना चाहिए। नीतू ने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह अंदर से पूरी तरह टूट गई थी। जिंदगी जैसे रुक सी गई थी। ऐसे वक्त में उन्होंने खुद को संभालने के लिए काम का सहारा लिया। उन्होंने कहा मैं थेरेपी में विश्वास नहीं रखती। मैं मानती हूं कि अगर आपको किसी चीज से बाहर आना है तो आप खुद कोशिश करके आं। कोई आपको नहीं बता सकता है। जब ऋषि जी गुजर गए तो मैंने काम करना शुरू कर दिया। मैंने फिल्म जुगजुक Jio की। मैं इंडियन आइडल शो करने गई। कई अलग-अलग काम किए ताकि अपने अंदर आत्मविश्वास वापस ला सकूं।
मैं काफी बुरे हालात में थी। बहुत तकलीफ होती है जब लोगों से यह सुनने मिलता है कि ओह पति गुजर गए और यह एक्टिंग में घुस गई। यह बहुत खराब चीज थी। उन्हें यह नहीं पता कि मैंने क्यों काम करना शुरू किया। उन्होंने आगे बताया कि ऋषि कपूर के जाने के बाद उन्हें ठीक होने में काफी समय लगा।
उस मुश्किल वक्त में परिवार और दोस्तों ने उन्हें लगातार मोटिवेट किया कि वह घर में अकेले बैठने की वजह काम करें। लोगों से मिले और खुद को फिर से जिंदगी से जोड़ें। शायद यही वजह है कि आज नीतू कपूर पहले से ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। दिलचस्प बात यह है कि नीतू कपूर की नई फिल्म दादी की शादी रिलीज भी हो चुकी है। जिसमें उनकी बेटी रिदमा कपूर साहानी भी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में कपिल शर्मा भी लीड रोल में हैं।