संजय दत्त की एक फिल्म सिनेमाघरों से उतरती नहीं है कि दूसरी लग जाती है। इस वक्त देश के अलग-अलग थिएटर्स में उनकी तीन मूवीज लगी हुई है। पहली है राजा शिवाजी, दूसरी केडी द डेविल, वहीं तीसरी धुरंधर 2। इनके अलावा 8 मई को उनकी एक चौथी फिल्म भी रिलीज होने वाली थी।
आखिरी सवाल नाम की यह मूवी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के इतिहास और बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आधारित [संगीत] है। मगर फिल्म के सेंसिटिव विषय को देख सेंसर बोर्ड इसे सर्टिफिकेट देने में समय लगा रही है। नतीजन मेकर्स इसे पोस्टपोन करने की कगार पर आ गए हैं। आमतौर पर प्रोड्यूसर्स रिलीज़ से महीने डेढ़ महीने पहले अपनी फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास सबमिट करते हैं। फिर बोर्ड मेंबर्स उसकी जांच परख कर सर्टिफिकेट देते हैं। यह सर्टिफिकेट रिलीज से एक हफ्ते पहले या 3-4 दिन पहले मिल जाते हैं। आखिरी सवाल की रिलीज़ में अब केवल 1ढ़ दिन का समय बचा है। फिर भी इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से अप्रूवल नहीं मिल पाया।
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया, फिल्म की कहानी और उसका विषय ऐसा है कि सेंसर बोर्ड के सदस्य काफी सावधानी बरत रहे हैं। मेकर्स ने उन्हें समझाया कि फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं और [संगीत] रिकॉर्ड्स पर आधारित है। इसलिए इसे रिलीज़ किया जाना चाहिए। मेकर्स और सेंसर बोर्ड के बीच [संगीत] लंबा डिस्कशन चला जिसमें बहुत समय लग गया है।
इस वजह से आखिरी सवाल के प्रोड्यूसर्स ने सोचा है कि फिल्म को बाद की तारीख पर रिलीज़ करना ज्यादा बेहतर रहेगा। पहले यह मूवी 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी। मगर अब इसे पोस्टपोन कर दिया जाएगा। सूत्र के मुताबिक फिलहाल मेकर्स इस फिल्म को 15 मई को रिलीज़ करने पर सोच विचार कर रहे हैं। हालांकि यह भी इस बात पर निर्भर करेगा कि उन्हें समय पर सेंसर सर्टिफिकेट मिल पाता है या नहीं। जैसे ही यह सभी अड़चनें दूर होंगी,
वो फिल्म की नई रिलीज डेट भी ऑफिशियली अनाउंस कर देंगे। आखिरी सवाल पहले 15 मई को आने वाली थी मगर फिर मेकर्स ने इसे प्रीपोन कर दिया। हालांकि सेंस सर्टिफिकेट की देरी के कारण इसे दोबारा पोस्टपोन किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म को पिकासो फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर [संगीत] अभिजीत मोहन बरांग ने डायरेक्ट किया है। संजय दत्त एक्टिंग के साथ इसे को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उनके अलावा नामशी चक्रवर्ती, अमित शाद, समीर रेड्डी, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और निखिल नंदा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]